CG News: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जमीन के नीचे छिपाए रखे थे सोने के बिस्किट, 18 लाख का डंप बरामद, हथियारों का जखीरा भी जब्त

Naxalite Dump in Dantewada: दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. सरेंडर कर चुके एक नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल से बड़ा नक्सली डंप बरामद किया है.
CG News

Naxalite Dump in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. सरेंडर कर चुके एक नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल से बड़ा नक्सली डंप बरामद किया है.

नक्सलियों के छिपाए सोने के बिस्किट समेत लाखों रुपए बरामद

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है. आत्मसमर्पित नक्सली से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया एक ड्रम मिला. जब ड्रम को खोला गया, तो उसमें बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई. नक्सलियों ने इस डंप को बेहद गोपनीय तरीके से जमीन के अंदर छुपाकर रखा था.

हथियारों का जखीरा भी जब्त

पुलिस ने मौके से सोने के बिस्किट, नकद राशि, हथियार, बंदूक, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है. बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह डंप नक्सल संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण था और इसका इस्तेमाल भविष्य की गतिविधियों में किया जा सकता था. इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है.

ये भी पढ़ें- CG News: कोरिया में नाबालिग छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है. लगातार हो रही कार्रवाई और आत्मसमर्पण की बढ़ती घटनाओं से साफ है कि बस्तर में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षा बलों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें