बरसात में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, बिलासपुर सिम्स में रोज पहुंच रहे 4-5 मरीज, 15 दिन में बिच्छू के 12 केस

Bilaspur SIMS Snakebite Cases: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बरसात शुरू होते ही सांप समेत दूसरे जहरीले जंतुओं के काटने के मामले बढ़ गए हैं. इसी के चलते जुलाई माह के 14 दिन में सर्पदंश के 78 मामले सिम्स आ चुके हैं.
CG News

बिलासपुर सिम्स में रोज पहुंच रहे 4-5 मरीज

Bilaspur SIMS Snakebite Cases: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बरसात शुरू होते ही सांप समेत दूसरे जहरीले जंतुओं के काटने के मामले बढ़ गए हैं. इसी के चलते जुलाई माह के 14 दिन में सर्पदंश के 78 मामले सिम्स आ चुके हैं.

बरसात में बढ़ा सर्पदंश का खतरा

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी गिरने के साथ ही शहरी क्षेत्र में लगातार दिनों में बारिश हो रही है. उमस और पानी भरने से जमीन पर बिल बनाकर रहने वाले सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जंतु बाहर आ रहे हैं. ऐसे में उनका खतरा इन दिनों बढ़ गया है. इसी वजह से जुलाई महिने में लगातार दिनों में सांप काटने के मामले हो रहे है.

सिम्स में रोज पहुंच रहे 4-5 मरीज

रोजाना कम से कम चार से पांच मामले सिम्स पहुंचने लगे हैं. इन मरीजो को बचाने के लिए हर दिन दर्जनों एंटी वेनम का उपयोग किया गया है. साफ है कि अब सांपों से बचने के लिए सावधानी बरतना जरुरी हो गया है. सिम्स के एमएस डॉ लखन सिंह का कहना है कि यदि सर्पदंश होता है, तो इधर-उधर इलाज के चक्कर में न पड़ते हुए सीधे सरकारी अस्पताल आए, जहां एंटी वेनम वैक्सीन का स्टाक किया गया है और समय रहते इलाज मिल जाएगा.

15 दिन में बिच्छू के 12 केस

बिच्छु दंश के मामले भी बढ़ गए हैं. इस माह बिच्छु दंश के 12 मामले हुए है. बरसात की वजह से सर्प, बिच्छु और अन्य जंतु के काटने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इसी तरह अन्य जंतू व कीड़े, मकोड़े काटने के मामले भी सामने आ रहे है। जिनका इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Kanker: कांकेर के जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, IED, बीजीएल लॉन्चर समेत AK-47 बरामद

ज़रूर पढ़ें