अभी पटरी पर भी नहीं उतरी मेट्रो, इंदौर नगर निगम ने भेज दिया 8 करोड़ का बिल, कहा- 2025-26 का सर्विस चार्ज बाकी
नगर निगम का इंदौर मेट्रो को 8 करोड़ का नोटिस.
Indore Metro: इंदौर में सेकेंड फेज में मेट्रो अभी तक पटरी पर भी नहीं उतरी है. लेकिन नगर निगम ने इंदौर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को 8 करोड़ का बिल भेज दिया है. निगम ने गांधी नगर डिपो और 5 मेट्रो स्टेशनों के लिए डिमांड लेटर भेजा है. जिसमें मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से सेवा प्रभार (सर्विस चार्ज) की मांग की है. नगर निगम का दावा है कि साल 2025 से 2026 तक अभी तक सर्विस चार्ज नहीं दिया गया है.
गांधी नगर डिपो पर 5 करोड़ से ज्यादा सर्विस चार्ज
नगर निगम ने जो डिमांड लेटर इंदौर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को भेजा है, उसमें 5 करोड़ से ज्यादा का सर्विस चार्ज अकेले गांधी नगर डिपो का शामिल है. वहीं तैयार हो चुके 5 मेट्रो स्टेशनों पर 27 लाख से ज्यादा का अतिरिक्त सेवा प्रभार है. इस तरह सभी 17 स्टेशनों पर लगभग 8 करोड़ के सर्विस चार्ज का अनुमान है. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर सर्विस चार्ज नहीं चुकाए गए, तो सील करने की कार्रवाई की जाएगी.
- नगर निगम के मुताबिक गांधी नगर मेट्रो डिपो और अभी चालू 5 मेट्रो स्टेशनों का 2025-26 का सर्विस चार्ज अभी तक जमा नहीं हुआ.
- सिर्फ गांधी नगर डिपो पर ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का मूल सर्विस चार्ज है, जो सरचार्ज (लेट फीस/अतिरिक्त शुल्क) के साथ 7 करोड़ रुपये से अधिक हो गया .
- वहीं 5 चालू स्टेशनों पर करीब 27 लाख रुपये का सर्विस चार्ज भी बकाया है.
- नगर निगम का कहना है कि जब सभी 17 मेट्रो स्टेशनों की कुल वसूली करीब 8 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.
‘बिना कमर्शियल रन के सर्विस चार्ज कैसे?’
नगर निगम का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों के पास सर्विस दी जा रही है. स्टेशनों के पास साफ-सफाई और जल निकासी से लेकर स्ट्रीट लाइट तक की सुविधा नगर निगम दे रहा है. 17 स्टेशनों का कुल सर्विस चार्ज लगभग 8 करोड़ रुपये है. वहीं दूसरी तरफ इंदौर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का कहना है कि अभी तक कमर्शियल रन शुरू नहीं हुआ है तो फिर सर्विस चार्ज कैसे हुआ.
ये भी पढे़ं: MP Monsoon Session: UCC बिल विधानसभा में पारित, CM ने लगाए जय श्रीराम के नारे; कहा- मुस्लिम तुष्टिकरण बंद करो