MP यूथ कांग्रेस की महासचिव को ‘छात्रा’ बताकर राहुल गांधी ने स्टेज पर बुलाया? बीजेपी का बड़ा दावा

इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर एक भाजपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मंच पर एमपी यूथ कांग्रेस की महासचिव को आम छात्रा बनाकर बुलाया है.
rahul gandhi

'छात्रों की गूंज', इंदौर

Chhatron Ki Goonj: आज 19 सितंबर को राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने अपने कार्यक्रम में करीब 10 से ज्यादा अलग-अलग छात्रों से बात की. इस दौरान कई छात्रों ने हॉस्टल फीस, खाली पड़ी वैकेंसी, पेपर लीक जैसे तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी. हालांकि राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता अरुण यादव ने बड़ा दावा किया है.

यूथ कांग्रेस की नेता को मंच पर बुलाया

भाजपा नेता अरुण यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं के साथ धोखा किया है. उन्होंने मंच पर MP यूथ कांग्रेस की महासचिव को आम छात्रा बनाकर बुलाया है. अरुण यादव के इस पोस्ट के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

राहुल गांधी का नया नाटक-बीजेपी नेता अरुण यादव

अरुण यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘राहुल गांधी का नया नाटक! ‘छात्र संवाद’ के नाम पर अपनी ही MP यूथ कांग्रेस की महासचिव को आम छात्रा बनाकर स्टेज पर उतार दिया. खुद की पार्टी के नेता, खुद ही के सवाल और खुद ही की ताली! जनता सब जानती है, यह ड्रामा अब नहीं चलेगा.’

बीजेपी ने भी किया वीडियो पोस्ट

भाजपा मध्य प्रदेश के ‘एक्स अकाउंट’ पर भी इस वीडियो को पोस्ट कर कांग्रेस पर आरोप लगाया है. भाजपा ने राहुल के कार्यक्रम का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘ड्रामा ऐसा कि किरदार की प्रोफाइल चेक करना ही भूल गए!’ एक दूसरे वीडियो के कैप्शन में लिखा- POV: जब “छात्रों की आवाज़” के लिए भी अपने ही कार्यकर्ता बुलाने पड़ें.

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने इंदौर में पहले और देश के पांचवें ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिस्टम को पूरी तरह से पीएम मोदी चलाते हैं. वहीं छात्रों को मारने का काम, पैलेट गन चलाने का काम अमित शाह करते हैं. राहुल ने कहा कि सिस्टम ने हर जगह अपना आदमी बैठा रखा है. वही पूरा सब काम देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: LIVE: सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स में राहुल गांधी से युवा बोले- हम सिस्टम से हार गए

ज़रूर पढ़ें