ओंकारेश्वर मंदिर में नई व्यवस्था लागू, 10 फीट दूर से होंगे दर्शन, तीन गुना श्रद्धालु ले पाएंगे ‘सुगम दर्शन’ का लाभ

Omkareshwar Temple: इस बदली हुई व्यवस्था में अब भक्तों को करीब 10 फीट दूर से भगवान के दर्शन कराए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं की निकासी चांदी द्वार से कराई जा रही है. यह व्यवस्था सावन मास में आने वाली भक्तो की भारी भीड़ के चलते जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के द्वारा कराई गई है.
Khandwa omkareshwar temple online darshan ticket number increased per day

ओंकारेश्वर मंदिर, खंडवा (स्त्रोत - ANI)

Omkareshwar Temple: (शेख शकील की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में शनिवार से जिला प्रशासन द्वारा ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं में विशेष बदलाव किया गया है. इसके अंतर्गत पिछले करीब दो माह से चल रहे शुखदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है. इसी के चलते आज एकादशी पर्व से आम भक्तों के लिए ओंकार जी के दर्शन नई व्यवस्था के अंतर्गत सुलभता से शुरू किए गए.

श्रद्धालुओं को 10 फीट दूर से मिलेंगे दर्शन

इस बदली हुई व्यवस्था में अब भक्तों को करीब 10 फीट दूर से भगवान के दर्शन कराए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं की निकासी चांदी द्वार से कराई जा रही है. यह व्यवस्था सावन मास में आने वाली भक्तो की भारी भीड़ के चलते जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के द्वारा कराई गई है. हालांकि इस बदली व्यवस्था से आज सभी भक्तों के सुलभ दर्शन हो सके. अनुमान के मुताबिक इस नई व्यवस्था से प्रत्येक मिनट करीब 100 से अधिक भक्तों को सुगम दर्शन का लाभ मिल रहा है.

भक्तों का क्या कहना है?

इधर, तीर्थनगरी में गाजियाबाद से आए श्रद्धालु गौरव सिंह ने कहा कि, वे इसके पहले भी कई बार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आ चुके हैं. लेकिन आज जो दर्शन का उनका अनुभव रहा है, वैसा पहले कभी भी नहीं हुआ. हालांकि उन्होंने माना कि भगवान के नजदीक से दर्शन करने की अपेक्षा जो व्यवस्था दूर से की गई है यह काफी अच्छी है. इसके लिए हम यहां के जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने आम श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए यह सराहनीय व्यवस्था की है.

वहीं, दिल्ली से ओम्कारेश्वर आईं महिला भक्त ईशा शर्मा ने बताया कि, वे पहले भी एक बार यहां आ चुकी हैं, लेकिन आज तो मन-भरकर भगवान के दर्शन किए. ऐसा लग रहा था भगवान और मैं ही हूं और अन्य कोई भी नहीं है. आज का दर्शन का अनुभव शब्दों में बयां करना मुश्किल है. जबरदस्त दर्शन व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें: MP News: ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट रद्द, लोगों के विरोध के कारण झुका प्रशासन

‘तीन गुना श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन’

वहीं, जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता का कहना था कि, सावन माह को देखते हुए व्यवस्था में कुछ बदलाव हुए हैं. आज से सुखदेव मुनि गेट से तीन कतारों में श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और उनकी निकासी चांदी गेट से होने के चलते अब प्रत्येक मिनट पहले से करीब तीन गुना अधिक श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे हैं. अगले तीन दिनों में वीआईपी और शीघ्र दर्शन वाले श्रद्धालु भी निकासी द्वार से प्रवेश कर लकड़ी द्वारा से निकासी करेंगे. उनका क्यू बैंड मैनेजमेंट अलग से किया जाएगा. जिससे भी श्रद्धालुओं के दर्शन संख्या में बढ़ोतरी होगी.

ज़रूर पढ़ें