MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब साल में मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल (फाइल फोटो)
MP News: मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले करीब 70 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. प्रदेश सरकार ने अतिथि शिक्षकों के लिए नया नियम बनाया है, जिसके अनुसार, एक साल में कुल 10 आकस्मिक अवकाश यानी सीएल दिए जाएंगे. अतिथि शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि अभी तक अतिथि शिक्षकों को कोई आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जाता था.
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विभाग जल्द ही आकस्मिक अवकाश के लिए आदेश जारी करेगा. यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के हित में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया है. ताकि अतिथि शिक्षकों को उनके कार्य-सुविधा के अनुसार मिल सके.
कैसे मिलेगा लाभ?
अतिथि शिक्षकों के कार्यभार संभालते ही 1 दिन की CL पात्रता होगी. हर महीने का कार्य पूरा होने पर 1 अतिरिक्त CL मिलेगा. लेकिन एक साथ सिर्फ 3 सीएल ही ले पाएंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी करने के लिए विभाग के निर्देश दिए हैं. विभाग से आदेश जारी होते ही सभी अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ मिल पाएगा.
ये भी पढ़ेंः ‘धर्मेंद्र प्रधान आंदोलन के पहले दिन ही इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन…’, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
90 हजार शिक्षकों को मिलेगा सीधा लाभ
सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर के लगभग 90 हजार अतिथि शिक्षकों को लाभ मिलेगा. अतिथि शिक्षक इसकी मांग काफी लंबे समय से कर रहे थे. लेकिन अब सरकार ने उनकी बातों को सुनते हुए शिक्षकों के हित में फैसला लिया है. यानी अब कुछ भी आकस्मिक समस्या हुई तो बिना वेतन कटौती के छुट्टी मिल सकेगी.