Khandwa: बीच खेत में कैसे आ गया हवाई जहाज? गूगल मैप की इस तस्वीर ने पूरे इलाके में मचाई खलबली

Khandwa News: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है. वायरल हो रही तस्वीर में खेत के बीचों-बीच एक प्लेन खड़ा दिखाई दे रहा है. आइए जानते है क्या है मामला.
Khandwa News

खेत में गूगल मैप पर दिखाई देता विमान Photo Source- Google Map Screenshot

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित टोकरखेड़ा गांव की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल हो रही तस्वीर गूगल मैप का स्क्रीन शॉट है जिसमें खेत के बीचों-बीच एक हवाई जहाज खड़ा दिखाई दे रहा है. जिसने भी मैप पर इस तस्वीर को देखा वह हैरान रह गया और सोच में पड़ गया कि आखिर ऊबड़ खाबड़ खेत के बीच में इतना बड़ा प्लेन कैसे पहुंचा. आइए जातने है क्या है वायरल हो रही इस तस्वीर की सच्चाई.

क्या है इस तस्वीर की सच्चाई?

दरअसल, गूगल मैप पर ये हवाई जहाज छैगांवमाखन के पास टोकरखेड़ा में शिवपुरी फार्म हाउस से कुछ दूरी पर खेत में दिखाई दे रहा है. लेकिन हकीकत में उस जगह पर कोई हवाई जहाज नहीं बल्कि आस-पास के गांवों में रहने वाले लोगों का भी यही कहना है कि जिस जगह पर तस्वीर में हवाई जहाज दिखाई दे रहा है असल में वह जगह खाली है, वहां पर कोई हवाई जहाज या प्लैन की तरह दिखने वाली वस्तु नहीं हैं.

विशेषज्ञों का क्या कहना है

फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. गूगल मैप के इस स्क्रीन शॉट पर विशेषज्ञों का कहना है कि, जब गूगल मैप द्वारा इस इलाके का चित्र कैप्चर किया जा रहा होगा तभी आसमान से कोई विमान गुजर रहा होगा, जो चित्र में आ गया. यही वजह है कि चित्र देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हवाई जहाज खेत में खड़ा हुआ है.

गांव में कभी नहीं उतरा विमान

टोकरखेड़ा गांव के लोगों का कहना है कि गांव में न तो कोई हवाई पट्टी और न ही यहां कभी विमान उतरा है. ऐसे में खेत में विमान की तस्वीर दिखाई देना लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है. जिसको भी इस चित्र के बारे में जानकारी लग रही है लोग गूगल मैप पर जाकर गांव की लोकेशन सर्च कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मध्य प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद को मिली जगह

ज़रूर पढ़ें