कौन हैं सर्वेश कुशारे? जिन्होंने हाई जंप में भारत के लिए जीता सिल्वर, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
सर्वेश कुशारे
Sarvesh Kushare: ग्लासगो में आयोजित कॉमवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत के सर्वेश कुशारे ने हाई जंप स्पर्धा में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. सर्वेश इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. खास बात ये है कि सर्वेश कुशारे का यह पहला कॉमवेल्थ गेम्स रहा उन्होंने अपने डेब्यू में ही मेडल जीत लिया है.
कौन हैं सर्वेश कुशारे?
31 वर्षीय सर्वेश कुशारे का जन्म 17 जून 1995 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवगांव में हुआ था. हाई जंप के प्रति उनकी रुचि स्कूल के दिनों में ही जगी. उन्होंने जल्दी ही हाई जंप में अच्छा नाम कमा लिया. उनकी सफलता का असर उनके गांव और आसपास के इलाकों के युवाओं पर भी पड़ा. सर्वेश से प्रेरित होकर कई युवाओं ने हाई जंप करना शुरू कर दिया. इसके पीछे कई युवाओं का सपना था कि वह स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी लेकर अपने परिवार की जिंदगी पलट सकें.
Sarvesh soars to history! 🥈🇮🇳
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) July 27, 2026
A brilliant 2.25m clearance earns Sarvesh Kushare a historic Commonwealth Games silver in the men's high jump! 🔥#Glasgow2026 pic.twitter.com/s5X1Ttd9wy
यह भी पढ़ें: CWG 2026: शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, गोल्ड के साथ भारत की झोली में आए 4 और मेडल
भारतीय सेना में मिली नौकरी
साल 2016 में सर्वेश कुशारे ने भारतीय सेना जॉइन की. भारतीय सेना के 101 फील्ड रेजिमेंट में उन्हें नायब सूबेदार नियुक्त किया गया. इस नौकरी से उनकी जिंदगी को स्थिरता मिली और उन्हें अपने खेल को और निखारने में मदद मिली.
कुछ ऐसा रहा करियर
31 वर्षीय सर्वेश कुशारे के एथलेटिक्स करियर की बात करें तो उन्होंने 2019 में साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद 2023 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. हाल ही में पिछले महीने उन्होंने 2.31 मीटर की छलांग लगाकर 8 साल से बरकरार तेजस्विन शंकर के 2.30 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा था. अब कॉमवेल्थ गेम्स में उन्होंने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है.