Sawan Somwar Vrat Recipe: कल है सावन का पहला सोमवार, व्रत में बनाएं स्वादिष्ट और खिला-खिला साबूदाना हलवा, जानें आसान रेसिपी
Sawan Somwar Vrat Recipe: साबूदाना का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ व्रत में खाने के लिए पूरी तरह सही माना जाता है. हालांकि कई लोगों की शिकायत रहती है कि हलवा बनाते समय साबूदाना चिपक जाता है या ज्यादा गलकर लिसलिसा हो जाता है.
साबूदाना हलवा
Sawan Somwar Vrat Recipe: सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बहत खास माना जाता है. इस दिन लाखों श्रद्धालु व्रत रखते हैं और सात्वक भोजन का सेवन करते हैं. अगर आप भी कल व्रत रखने वाले हैं और कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना का हलवा एक बेहतरीन आप्शन हो सकता है.
साबूदाना का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ व्रत में खाने के लिए पूरी तरह सही माना जाता है. हालांकि कई लोगों की शिकायतरहती है कि हलवा बनाते समय साबूदाना चिपक जाता है या ज्यादा गलकर लिसलिसा हो जाता है. लेकिन अगर कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए, तो हर दाना मोती की तरह खिला-खिला और स्वाद से भरपूर बनता है.
साबूदाना हलवा बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप साबूदाना (अच्छी तरह भिगोया हुआ)
- 3 से 4 बड़े चम्मच शुद्ध देसी घी
- आधा कप चीनी (स्वादानुसार)
- 1½ कप पानी या दूध
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- बारीक कटे काजू, बादाम और किशमिश
ये भी पढ़ें-एक ही तेल में बना खाना रोज न खाएं! जानिए क्यों जरूरी है इसे बदलना
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना हलवा
- सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धो लें.
- इसके बाद इसमें इतना पानी डालें कि साबूदाना बस डूब जाए.
- इसे 4 से 5 घंटे या पूरी रात के लिए भिगोकर रखें, ताकि दाने अच्छी तरह नरम हो जाएं.
- पकाने से पहले साबूदाना को छलनी में डालकर पानी निकाल दें.
- अब एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. इसमें काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकालकर रख दें.
- उसी कड़ाही में भीगा हुआ साबूदाना डालें और धीमा आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. जब साबूदाना के दाने हल्के फूलने लगें, तब इसमें पानी या गुनगुना दूध डालें. इसके बाद चीनी मिलाकर अच्छी तरह चलाएं.
- अब कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर करीब 4 से 5 मिनट तक पकाएं. जब हलवा गाढ़ा हो जाए और पानी या दूध अच्छी तरह सूख जाए, तब इसमें इलायची पाउडर और पहले से भुने हुए ड्राई फ्रूट्स मिला दें.
- कुछ देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें. आपका स्वादिष्ट, खिला-खिला और सात्विक साबूदाना हलवा तैयार है.