MP News: हवाई कनेक्टिविटी में एमपी की ऊंची उड़ान, CM मोहन यादव आज करेंगे 4 नई सीधी उड़ानों का शुभारंभ
सांकेतिक तस्वीर
MP News: मध्य प्रदेश वासियों को हवाई क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार को राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की चार नई सीधी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. इनमें भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्ग शामिल हैं.
नई हवाई सेवाओं को मध्य प्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत वित्तीय सहायता दी जा रही है. राज्य सरकार हर राउंड ट्रिप पर 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) उपलब्ध कराएगी. बता दें कि नागरिक विमानन नीति के तहत कुल 8 नए हवाई मार्गों को मंजूरी मिली थी. इनमें से चार मार्गों पर सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि रविवार से चार नए मार्गों पर उड़ान सेवाएं शुरू होंगी.
पर्यटन को बढ़ावा
रीवा-दिल्ली, रीवा-इंदौर, रीवा-रायपुर और इंदौर-अबूधाबी इन चार हवाई मर्गों पर पहले ही उड़ान शुरू हो चुकी है. सरकार का मानना है कि नई उड़ानों के शुरू होने से दूसरे राज्यों का साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इससे पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है.
कार्यक्रम में कौन-कौन होगा शामिल
आज भोपाल के राजाभोज एयपोर्ट पर होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जारापु राममोहन नायडू, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार और अलायन्स एयर के चेयरमैन अमित कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़ें:‘चुनौतियां आती हैं तो मौके भी…’, दिल्ली-IIT में मोदी बोले- ‘जिंदगी में सबकुछ ऑउट ऑफ सिलेबस’