सतना: चाउमीन में कीड़ा मिलने की शिकायत पर छापा, सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे

सतना जिले के नागौद में चाउमीन में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड स्ट्रीट रेस्टोरेंट पर छापेमार कार्रवाई की.
Satna News

चाउमीन के सैंपल

सतना जिले के नागौद में चाउमीन में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड स्ट्रीट रेस्टोरेंट पर छापेमार कार्रवाई की. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके से चाउमीन और पनीर के सैंपल लिए हैं. वहीं, एक डेयरी से दूध, पनीर और खोवा के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं. नागौद के एसबीआई चौक स्थित फूड स्ट्रीट रेस्टोरेंट में ग्राहक ने चाउमीन में कीड़ा मिलने की शिकायत की थी.

रेस्टोंरेट का औचक निरीक्षक

शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया. टीम ने चाउमीन और पनीर के सैंपल लिए, साथ ही किचन की साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी जांची. संचालक को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई.

गोलू 56 डेयरी का निरीक्षण

इसके बाद टीम ने नागौद की गोलू 56 डेयरी का भी निरीक्षण किया, जहां से दूध, पनीर और खोवा के नमूने लिए गए. सभी सैंपल जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इंदौर में सामने आया था ऐसा ही मामला

खाने की वस्तु में कीड़े निकलने का ये कोई पहला मामला नहीं है. बीते दिनों इंदौर शहर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. इंदौर के चिकमंगलूर चौराहा स्थित रतलाम नमकीन कॉर्नर पर पीयूष मौर्य नाम के ग्राहक ने समोसा खरीदा, पीयूष ने जैसे ही समोसे का पहला बाइक खाने के लिए तोड़ा तो उसमें मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया.

दुकानदार से की शिकायत

इसके बाद पीयूष मौर्य ने दुकानदार को वह समोसा और कॉकरोच दिखाया और वीडियोग्राफी भी की. जब उन्होंने दुकानदार से इसकी शिकायत की तो दुकानदार ने कहा कि शायद गलती से आ गया होगा. वीडियो बना रहे हो बना लो. ग्राहक ने इसकी शिकायत पुलिस में की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Kawardha: जादू-टोने के शक में बैगा आदिवासी की हत्या, फिर फांसी पर लटकाया शव, ससुर-दामाद गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें