रीवा के संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टर पर फिर गंभीर आरोप, शिकायत के 18 दिन बाद महिला की मौत

Woman Dies After Complaint: महिला ने शिकायत में यह भी लिखा था कि दोबारा इलाज के लिए जब वह अस्पताल पहुंची तो उससे 50 हजार रुपये की मांग की गई. महिला का दावा था कि 40 हजार रुपये अच्छी क्वालिटी की रॉड-प्लेट के लिए और 10 हजार रुपये डॉक्टर के लिए मांगे गए.
Sanjay Gandhui Medical College

रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा फेरबदल

Rewa Sanjay Gandhi Hospital Negligence Case: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां अजगरहा रोड पर स्थित एक किराए के मकान में आग लगने से महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान तिलखन निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है.

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात की है. मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी. जब टीम मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला. पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कलेक्टर को की थी शिकायत

इस मौत के बाद अब एक पुराना ज्ञापन सुर्खियों में आ गया है. बताया जा रहा है कि मिथिलेश सिंह ने अपनी मौत से ठीक 18 दिन पहले, 24 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा था.उस ज्ञापन में महिला ने संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शुभम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. महिला का कहना था कि करीब 10 महीने पहले डॉक्टर ने उसके कंधे का ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन में नट-बोल्ट, रॉड और प्लेट लगाई गई थी, लेकिन दर्द कम होने के बजाय और बढ़ गया.

50 हजार रुपये की मांगने के आरोप

महिला ने शिकायत में यह भी लिखा था कि दोबारा इलाज के लिए जब वह अस्पताल पहुंची तो उससे 50 हजार रुपये की मांग की गई. महिला का दावा था कि 40 हजार रुपये अच्छी क्वालिटी की रॉड-प्लेट के लिए और 10 हजार रुपये डॉक्टर के लिए मांगे गए. महिला ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज की गुहार लगाई थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह इलाज नहीं करा सकी.

सबसे सनसनीखेज बात यह है कि ज्ञापन में महिला ने आत्महत्या की चेतावनी भी दी थी. उसने लिखा था कि अगर उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी.18 दिन बाद उसी महिला की आग में जलकर मौत हो गई. मौत ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है. प्रभारी ने बताया कि, महिला द्वारा खुद आग लगाने की आशंका है.

ज़रूर पढ़ें