Morena News: आंगनबाड़ी केंद्र की छत गिरी, 5 मिनट पहले हुई थी बच्चों की छुट्टी.. बाल-बाल बचे नन्हे-मुन्ने

Sumaoli News: सुमावली के ग्राम बिरूंगा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 119 की छत अचानक गिर गई. गनीमत रही कि हादसे से 5 मिनट पहले ही बच्चों की छुट्टी हो गई थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
morena news

morena news/ image source: VISTAAR NEWS

Sumaoli News: ग्राम पंचायत बिरूंगा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 119 में उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्र की छत अचानक गिर गई.गनीमत रही कि घटना के करीब 5 मिनट पहले ही आंगनबाड़ी से बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी, जिसके चलते नन्हे-मुन्ने बच्चे बाल-बाल बच गए.यदि बच्चे उस समय केंद्र के अंदर मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था.

बताया जा रहा है कि घटना के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम दस्तक अभियान के अंतर्गत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची थी. इसी दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की छत गिरने की घटना सामने आई.

मेंटेनेंस के लिए 38 हजार रुपये

शासन द्वारा सक्षम आंगनबाड़ियों में मेंटेनेंस एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए करीब 38 हजार रुपये प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाते में दिए जाने की बात सामने आ रही है. ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि यदि मेंटेनेंस की राशि शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में भेजी गई थी, तो उसका उपयोग किस प्रकार और किसके द्वारा किया गया?

स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र क्रमांक 119 में 1-2 महीने पहले ही मेंटेनेंस कराया गया था. इसके बाद भी छत गिरना मेंटेनेंस की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है.

सवालों के घेरे में व्यवस्था

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 119 की छत गिरने के बाद अब डेंटिंग-पेंटिंग, मरम्मत और मेंटेनेंस कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं. सुमावली सेक्टर में कुल 7 सक्षम आंगनबाड़ियां बताई जा रही हैं. ऐसे में सभी केंद्रों में शासन से प्राप्त राशि का वास्तविक उपयोग कितना हुआ और किन-किन कार्यों पर खर्च किया गया, यह जांच का विषय है.

ये भी पढ़ेंः छात्रों के प्रोटेस्ट का असर! योगी सरकार का अधिकारियों को अल्टीमेटम, हो सकती है कार्रवाई

ज़रूर पढ़ें