राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए एमपी के 2 टीचर चयनित, दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा सम्मान समारोह

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों का चयन पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है. इन दोनों शिक्षकों 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा.
National Teacher Award 2026

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026, फाइल फोटो

National Teacher Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों का चयन पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने इस साल देश भर से कुल 48 शिक्षकों की सूची जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश से दो नाम शामिल हैं. दोनों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

एमपी से 2 शिक्षक चयनित

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए भोपाल से सांदीपनि विद्यालय महात्मा गांधी की उच्च माध्यमिक शिक्षिका डॉ. अर्चना शुक्ला और सीधी जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंजवार के माध्यमिक शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह का चयन हुआ है. राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए इन टीचर्स का चयन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

5 सिंतबर को होगा सम्मान समारोह

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है. इस वर्ष चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा. मध्य प्रदेश से दो सरकारी शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से उनके विद्यालयों और संबंधित जिलों में भी खुशी का माहौल है.

ये भी पढ़ें: इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2.95 किमी सुरंग लाइनिंग पूरी, 1216 मीटर का ट्रैक तैयार

ज़रूर पढ़ें