Analogue Paneer: अब Zomato पर नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, नियम तोड़ा तो रेस्टोरेंट पर होगी कार्रवाई
जोमैटो पर नहीं मिलेगा एनालॉग पनीर
Removed From Dairy Products: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने एनालॉग पनीर (Analogue Paneer) को लेकर सख्त रुख अपनाया. कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसके प्लेटफॉर्म पर एनालॉग पनीर और उससे बने उत्पाद नहीं बेचे जाएंगे. जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही है. इसके साथ ही अपने रेस्त्रां पार्टनर्स को ये सूचना दी है, प्रोड्क्ट या फूड आइटम्स को बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
नियम तोड़ा तो रेस्टॉरेंट पर होगी कार्रवाई
जौमेटो की ओर से कहा गया है कि जो भी रेस्टॉरेंट एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. प्लेटफॉर्म से डीलिस्ट या हटाने की कार्रवाई की जाएगी. रेस्टोरेंट्स को शुद्ध डेयरी प्रोडक्ट्स (Natural Dairy Products) पर स्विच करने के निर्देश दिए गए हैं. थोड़ी रियायत भी दी गई है कि तुरंत बदलाव संभव नहीं तो एनालॉग पनीर वाले आइटम मेन्यू से हटाने होंगे.
साथ ही सप्लायर्स के लेबल और खाने में उपयोग होने वाली सामग्री की जानकारी (Ingredients Declaration) की जांच कर सही जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं. Zomato ने ये फैसला कस्टमर हेल्थ, फूड क्वालिटी और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर लिया गया है.
एनालॉग पनीर क्या है?
एनालॉग पनीर को आम बोलचाल की भाषा में नकली पनीर कहा जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इसे दूध और उसके सहउत्पाद से तैयार नहीं किया जाता है. इसे बनाने के लिए पॉम आइल और वनस्पति घी का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही दूध और सोया पाउडर को भी सामग्री के तौर पर उपयोग में लाया जाता है.
क्यों हानिकारक है एनालॉग पनीर?
दरअसल, एनालॉग पनीर, असली पनीर के मुकाबले पोषक तत्वों से युक्त नहीं होता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन जैसे अहम तत्व नहीं होते हैं. इसे ज्यादा खाने से वजन बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है. कॉलेस्ट्रोल और दिल की बीमारी होने की आशंका होती है.
ये भी पढ़ें: MP में अब ग्राहकों को बताना होगा पनीर एनालॉग है या नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
एनालॉग पनीर की पहचान कैसे करें?
पनीर की सप्लाई को पूरी करने के लिए एनालॉग पनीर को असली पनीर की जगह इस्तेमाल किया जा रहा है. दुकानों और रेस्टॉरेंट में इसे डेयरी प्रोडक्ट्स के स्थान पर इस्तेमाल किया जा रहा है. आयोडीन टेस्ट किया जा सकता है. पनीर के सैंपल पर आयोडीन की कुछ बूंदें डाली जाती हैं. यदि नमूना नीला-काला हो जाए तो उसमें स्टार्च की मौजूदगी बताई जाती है.
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगा दिया है.