कौन हैं रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने जीतेंद्र मिश्रा
Jitendra Mishra Appointment Details: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO की नियुक्ति हो गई है. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के CEO बने हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद को लेकर आज बुधवार को संगठन की काफी देर तक बैठक चली. इस बैठक में ट्रस्ट के PRO और सीईओ के नामों पर मुहर लगी है. जानें कौन हैं जितेंद्र मिश्रा? जिन पर ट्रस्ट ने भरोसा जताते हुए CEO पद की जिम्मेदारी दी है.
राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ जीतेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना के पूर्व एयर मार्शल हैं. जो पश्चिमी वायु कमान में एयर ऑफिसर रहे हैं. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई थी. जीतेंद्र मिश्रा सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से भी सम्मानित हो चुके हैं. उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के कई सम्मान मिल चुका है. अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित हो चुके हैं. जीतेंद्र मिश्रा ने इंडियन एयरफोर्स में 39 साल से ज्यादा तक सेवा की है.
कौन हैं ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा?
बता दें, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम नथुनी मिश्रा है. शिक्षा की अगर बात की जाए, तो उन्होंने डिफेंस एकेडमी पुणे, एयर कमांड एंड स्टॉफ कॉलेज, एयर यूनिवर्सिटी और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज से पढ़ाई की है.
6 दिसम्बर 1986 को असम के तेजपुर में फाइटर जेट पायलट बने थे. जीतेंद्र मिश्रा मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टॉफ में भी उप प्रमुख रह चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमांड को लीड किया है. इसके अलावा उन्होंने कारगिल युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई है. जीतेंद्र मिश्रा मिराज 2000 विमानों पर लेजर गाइडेड बम को ऑपरेट करने वाली टीम में शामिल रहे हैं. इसके साथ ही सुखोई-30 MKI ऑपरेटिंग एयरबेस के COO भी रह चुके हैं. उन्हें 18 से अधिक तरीके के लड़ाकू, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाने का अनुभव है.
ये भी पढ़ेंः चंदा चोरी विवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, कौन हैं वो सदस्य जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी
CEO के लिए कुल 5,585 आवेदन पहुंचे
बता दें, राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए कुल 5,585 आवेदन पहुंचे थे. जिसमें चयन समिति ने कई राउंड उम्मीवारों से बात करने के बाद कुल 3 लोगों के नाम ट्रस्ट समिति को सौंपे, जिसमें से किसी 1 के नाम पर मुहर लगनी थी. आज बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट को पहला सीईओ पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के रूप में मिल गया है.