योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह सरकारी आवास में किए गए आइसोलेट, स्वाइन फ्लू H1N1 से हैं संक्रमित

UP Yogi Government Minister Swine Flu: मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने बताया कि हल्के बीमारी के लक्षण मिले हैं. इलाज के लिए अस्पताल ले आया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें घर पर ही शिफ्ट कर दिया गया. फिलहाल, उनकी हालत ठीक बताई जा रही है.
UP Minister Jaiveer Singh

योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह

Jaiveer Singh H1N1 Diagnosis: योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित पाए गए हैं. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है. जानकारी के अनुसार, मंत्री जयवीर सिंह का घर पर ही डॉक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज चल रहा है. मंत्री ने लगातार 4-5 दिनों से आ रही बुखार के बाद जांच कराई थी, जिसमें रिपोर्ट H1N1 पॉजिटिव आई है.

मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने बताया कि हल्के बीमारी के लक्षण मिले हैं. इलाज के लिए अस्पताल ले आया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें घर पर ही शिफ्ट कर दिया गया. फिलहाल, उनकी हालत ठीक बताई जा रही है. डॉक्टर उनकी सेहत पर विशेष नजर बनाए हुए हैं. बता दें, स्वाइन फ्लू एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला वायरस है. जो खासकर छींकने के दौरान निकलने वाली बूंदों से संक्रमण फैलाता है. इसलिए ऐसे मामलों में साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है.

खतरे से बाहर हैं मंत्री

वहीं, केजीएमयू के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था. जब उनके स्वास्थ्य की जांच की गई तो स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले. हालांकि, इससे कोई खतरा नहीं है. क्योंकि लक्षण गंभीर नहीं हैं. उनकी स्थिति नियंत्रण में है और घर पर ही इलाज जारी है.

ये भी पढ़ेंः UP में राहुल-अखिलेश साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव! सपा से पहले से ज्‍यादा सीटें लेने पर रहेगा फोकस

घबराने की जरूरत नहींः डिप्टी सीएम

स्वाइन फ्लू को लेकर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, “मौसमी बुखार को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है. हाल ही में मामलों की कुल संख्या में 24 की बढ़ोतरी हुई है. हम सावधानी बरत रहे हैं. दवाएं और डॉक्टर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं. बुखार या सर्दी जैसे लक्षण होने पर किसी को भी जांच के लिए पास के अस्पताल जाना चाहिए, बताई गई दवा लेनी चाहिए, आराम करना चाहिए और डॉक्टरी सलाह माननी चाहिए. घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है.”

ज़रूर पढ़ें