Jagdalpur News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड निर्माण स्थल से 8 बाल श्रमिक बालिकाओं का किया रेस्क्यू
jagdalpur news
Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाल श्रम के विरूद्ध अभियान चलाते हुए शनिवार को देर शाम शहर के सिटी ग्राउंड के सामने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे बहुमंजिला इमारत के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहीं 8 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया.
श्रम विभाग की टीम ने मारा छापा
इस रेस्क्यू का नेतृत्व मानव तस्करी निरोधक इकाई के जिला नोडल अधिकारी और उप पुलिस अधीक्षक ने किया. मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से पुख्ता सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टास्क फोर्स ने निर्माण स्थल पर औचक छापा मारा.
8 नाबालिग बालिकाएं काम करते पाई गईं
मौके पर जोखिम भरे निर्माण कार्यों में 8 नाबालिग बालिकाएं काम करते हुए पाई गईं, जो प्राथमिक जांच के अनुसार बस्तर जिले की ही रहने वाली हैं. टास्क फोर्स ने तत्परता दिखाते हुए सभी बालिकाओं को कार्यस्थल से तत्काल मुक्त कराया और वैधानिक पुनर्वास प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत किया.
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि बाल श्रम कराने वाले संबंधित ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें:Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान