IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स

Match Time Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

Match Time Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है, ऐसे में भारतीय टीम पहली बार अपने ही घर पर बतौर मेहमान खेलने वाली है. इस आगामी सीरीज के पहले मुकाबले से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल है कि दोनों टीमों के बीच यह टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? तो आइए जानते…

कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान पहला टी20 मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है. वहीं, बीते कुछ समय में अफगानिस्तान की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG सीरीज पर संकट के बदल! दिल्ली पुलिस ने शेड्यूल में बदलाव की मांग की, बताई ये वजह

कहां देखें लाइव?

तीन मैचों की इस टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर अल-अलग भाषाओं में इस मैच को लाइव देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य स्मार्ट डिवाइस के लिए इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. साथ ही फैनकोड ऐप पर भी भारत-अफगानिस्तान टी20 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

भारत और अफगानिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें साफ तौर पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 7 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. जबकि अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ एक भी मैच में जीत नहीं मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा जिसमें भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की, और एक मैच बेनतीजा रहा.

ज़रूर पढ़ें