जबलपुर: रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को स्कूटी पर घुमाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर: जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग एक मगरमच्छ को स्कूटी पर रखकर ले जाते हुए दिख रहे हैं.
jabalpur crocodile viral video

बाइक पर मगरमच्छ को ले जा रहे युवक

जबलपुर: एमपी के जबलपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक विशालकाय मगरमच्छ को स्कूटर पर रखकर नदी में छोड़ने जाते हुए दिख रहे हैं. सुरक्षा नियमों को दरकिनार करते हुए वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर वन विभाग में भी हड़कंप मच गया. आइए जानते है पूरा मामला.

पनागर वन क्षेत्र का मामला

ये मामला जबलपुर के पनागर वन क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पनागर वन क्षेत्र के द्वारिका परिसर में 5 सितंबर को एक मगरमच्छ दिखाई दिया था. इसके बाद वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू कर दी. करीब 7 दिनों तक चले प्रयास के बाद उसे 11 सितंबर को पकड़ लिया गया. ये विशालकाय जीव परियट नदी ने निकलकर द्वारिका परिसर तक पहुंच गया था.

BJP से लड़े चुनाव फ‍िर भी मिला सिर्फ 1 वोट, NOTA ने भी दी कड़ी टक्कर! राजस्थान में गजब नतीजा

वनमंडलाधिकारी से जांच

रेस्क्यू के बाद वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में पकड़ मगरमच्छ को परियट नदी में छोड़ दिया गया. परंतु सुरक्षित वाहन से ले जाने के बजाय स्कूटर पर रखकर ले जाया गया. वन विभाग के पास वन्यजीवों के रेस्क्यू और सुरक्षित परिवहन के लिए विशेष वाहन और जरूरी संसाधन उपलब्ध रहते हैं. इसके बावजूद संरक्षित वन्यजीव को इस तरह से ले जाने की शिकायत जबलपुर वनमंडलाधिकारी से की गई है.

मामले की होगी जांच

इस पूरे मामले पर वनमंडलाधिकारी ने पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है. वन विभाग यह पता लगा रहा है कि रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को दोपहिया वाहन से किसके निर्देश पर और क्यों ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: एमपी में 4 दिन गर्म रहेगा सियासी माहौल! मोहन भागवत-नितिन नवीन उज्जैन दौरे पर, राहुल गांधी इंदौर में युवाओं को करेंगे संबोधित

ज़रूर पढ़ें