एयर क्वालिटी सर्वेक्षण में जबलपुर तीसरे नंबर पर, दिल्‍ली में मिला पुरस्‍कार

MP News: केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में जबलपुर शहर ने तीसरा स्थान हासिल किया है.
Award received in Delhi

दिल्‍ली में मिला पुरस्‍कार

MP News: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर शहर ने एक बार फिर साफ हवा के मामले में बाजी मार ली है. केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में जबलपुर शहर ने तीसरा स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि पर नगर निगम के कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार और महापौर जगत बहादुर सिंह अनु को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार दिया गया.

पुरस्कार लेने के बाद जबलपुर पहुंचे कमिश्नर और महापौर जगत बहादुर सिंह अनु का भव्य स्वागत किया गया. शहर की नागरिकों ने स्वच्छ हवा के लिए किए गए कामों पर नगर निगम की सराहना की.

लखनऊ पहले, इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा हर साल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण किया जाता है जिसके तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में लखनऊ पहले स्थान पर रहा तो वही मध्य प्रदेश के दो शहरों ने बाजी मारी. जिसमें मध्य प्रदेश का इंदौर दूसरे और जबलपुर शहर तीसरा स्थान हासिल किया है. लखनऊ ने कचरा ढोने में इलेक्ट्रिक वाहनों सड़कों की मशीन सफाई और पुराने कचरे के बेहतर प्रबंधन से बाधक बने तो वही जबलपुर में शहर की हवा को साफ रखने के लिए किए गए कामों को बेहतर बनाया.

शहर की हवा साफ रहे इसके लिए कचरा प्रबंधन सड़क और निर्माण की धूल तथा वाहनों और उद्योगों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए किए गए बेहतर प्रबंधन रहा. जिसका परिणाम रहा कि जबलपुर शहर की हवा मध्य प्रदेश के दूसरे शहरों की अपेक्षा साफ रही.

एयर क्वालिटी इंडेक्स 77 तक पहुंचने से मिली बड़ी उपलब्धि

गौर करने वाली बात यह है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 77 तक पहुंचाने की वजह से जबलपुर शहर इंदौर भोपाल और लखनऊ से भी बेहतर साबित हुआ है. भारत सरकार पर्यावरण वन और जलवायु मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान स्पेशल गेस्ट जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव से महापौर और कमिश्नर ने पुरस्कार हासिल किया है. इस दौरान महापौर निगम आयुक्त ने बताया कि जबलपुर किया ऐतिहासिक सफलता केवल एक रैंकिंग नहीं है, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में उठेगा एक बड़ा कदम है.

वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर विशेषज्ञों ने भी सराहा

स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों में भले ही जबलपुर शहर वायु गुणवत्ता के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया हो लेकिन जानवरों का कहना है कि 10 लाख की आबादी वाली लखनऊ इंदौर जैसे शहरों की तुलना में जबलपुर की एयर क्वालिटी का सुधार पहले पायदान पर है. जबलपुर में वायु की अच्छी क्वालिटी के इंडेक्स में 1 अप्रैल से अब तक जबलपुर एक की लेवल 67 पर रहा है इससे पहले जबलपुर की एयर क्वालिटी इंडेक्स 130 से 77 तक पहुंच चुकी थी, जिसके कारण यह अवार्ड जबलपुर नगर निगम को मिला है.

इसके साथ ही पानी के छिड़काव और सड़कों के किनारे धूल नियंत्रण के प्रभावी उपाय ने शहर की हवा को साफ रखने में अहम भूमिका निभाई है. पर्यावरण को संतुलित रखने में जबलपुर डुमना मदन महल की पहाड़ी टेलीकॉम फैक्ट्री में ग्रीन कॉरिडोर के साथ शहर के हर कोने में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसका परिणाम मिला कि जबलपुर की हवा साफ है.

ये भी पढे़ं- इंदौर से स्वच्छता का पाठ सीख रही दुनिया, इटली के काउंसल ने शहर पहुंचकर देखा पूरा काम

ज़रूर पढ़ें