MP सरकार ने दी बड़ी सौगात! 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी, लंबे वक्त से अटका था मामला

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी सौगात दी है. लंबे वक्त से अटके मामलों को निपटाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने दो दिनों के भीतर 600 नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं.
MP Education Minister Rao Uday Pratap

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी सौगात दी है. लंबे वक्त से अटके मामलों को निपटाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने दो दिनों के भीतर 600 नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं. स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसे संवेदनशीलता से समाधान बताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशील पहल एवं अपेक्षा के अनुरूप लगभग 859 लंबित प्रकरणों में से 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश विगत दो दिवस में जारी किए जा चुके हैं.

पोस्ट में आगे लिखा कि लगभग 30 और आदेश आगामी दो दिवस में जारी किए जाएंगे. शेष प्रकरणों में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ आवश्यक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. हमारा प्रयास है कि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को समय पर आर्थिक संबल और सम्मानजनक जीवन का आधार मिल सके.

ये भी पढ़ें: Bhopal: वकील से मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन! 3 पुलिसकर्मियों पर FIR, वकीलों का प्रदर्शन खत्म

परिवारों को आर्थिक संबल

राज्य सरकार की इस पहल से उन परिवार को लाभ मिलेगा, जिनके कमाऊ सदस्य को परिजनों ने खोया है. इससे पूरे परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा. सरकार का प्राथमिक प्रयास दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को समय पर आर्थिक मदद, रोजगार और सम्मानजनक जीवन जीने का आधार प्रदान करना है. इस फैसले से लंबे समय से कार्यालयों के चक्कर काट रहे सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है.

ज़रूर पढ़ें