Asian Games 2026: शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत का कमाल, भारत की झोली में आया गोल्ड

Suruchi Singh and Kamaljit Wins Gold: एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की गोल्डन शुरुआत रही. शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत लिया है.
Suruchi Singh and Kamaljit

सुरुचि सिंह और कमलजीत

Suruchi Singh and Kamaljit Wins Gold: एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की गोल्डन शुरुआत रही. शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत लिया है. जापान के आइची-आगोया में जारी एशियन गेम्स में ये भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.

सुरुचि सिंह और कमलजीत ने जीता गोल्ड

शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. दोनों के टोटल 484.6 पॉइंट्स थे. भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में ही बढ़त बनाने के बाद पूरे मुकाबले में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. अंत में कोरिया ने भारतीय जोड़ी पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की. लेकिन सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 6.6 पॉइंट्स के अंतर से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें: Asian Games: 16 साल का इंतजार खत्म! सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 400 मीटर मिक्स्ड रिले में भी भारत को सिल्वर

रेसलिंग-एथलेटिक्स छोड़ चुनी शूटिंग

सुरुचि और कमलजीत के लिए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. सुरुचि ने रेसलिंग छोड़कर शूटिंग में अपना करियर बनाया. वहीं कमलजीत ने चोट के कारण ट्रैक-एंड-फील्ड एथलेटिक्स में अपना करियर छोड़ना पड़ा. इसके बाद 2019 में कमजीत ने शूटिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद दोनों की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया.

सुरुचि ने 13 साल की उम्र में शुरू की शूटिंग

बता दें, सुरुचि सिंह का जन्म 28 अप्रैल 2006 को हरियाणा के झज्जर जिले के सासरोली गांव में हुआ था. परिवार के मजबूत स्पोर्ट्स बैकग्राउंड होने के कारण शुरू में उन्हें रेसलिंग में आजमाने के लिए आगे किया गया, लेकिन 13 साल की उम्र में उन्होंने शूटिंग शुरू कर.

सुरुचि ने साल 2025 में सीनियर इंटरनेशनल सर्किट पर शानदार प्रदर्शन किया और आयर्स, लीमा और म्यूनिख में लगातार तीन व्यक्तिगत ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीते. वहीं, कमलजीत की बात करें तो उन्होंने जूनियर इंटरनेशनल सर्किट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत छाप छोड़ी और 2023 ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 50 मीटर पिस्टल जूनियर मेंस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता.

ज़रूर पढ़ें