मां की डांट से राजस्थान से भागा बच्चा, इस हाल में, Gwalior स्टेशन पर मिला, गुल्लक से चुराए थे पैसे
ग्वालियर
Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यह खबर अभिभावकों और बच्चों दोनों के ही लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, यहां के ग्वालियर में मां की डांट से नाराज होकर राजस्थान के धौलपुर से भागा 13 साल का बच्चा शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन पर मिला. मां ने बच्चे को मोबाइल चलाने के लिए रोका था और पढ़ाई करने को कहा था. इसी कारण से बच्चा गुस्साकर भाग गया था.
RPF ने बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा
बता दें कि, RPF ने ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत उसे सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा. फिलहाल बच्चे की काउंसिलिंग की जा रही है जिसके बाद उसे बच्चे को सौंपा जाएगा. बीते शुक्रवार को रात करीब 1:20 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर गश्त के वक्त उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत और महिला प्रधान आरक्षक पिंकी तोमर की नजर अकेले बैठे बच्चे पर पड़ी थी. पुलिस ने उससे बातचीत की और पूछताछ की. बच्चे ने बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर से भागा है और इधर-उधर भटक रहा है.
राजस्थान के धौलपुर जिले से भागा
जानकारी के मुताबिक, बच्चा राजस्थान के धौलपुर जिले का रहने वाला है. वह 13 साल का है. बच्चा मोबाइल गेमिंग का आदी था. एक दिन जब मां ने उसे मोबाइल चलाने से मना किया और पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा तो वह नाराज हो गया. 24 सितंबर की सुबह वह स्कूल जाने के बहाने घर से निकला. इसके बाद गुल्लक में जमा पैसे लेकर चुपचाप ट्रेन में बैठ गया.
ग्वालियर पहुंचा बच्चा
उदर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं बच्चा शुक्रवार रात करीब 1:20 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंच चुका था. पुलिस के मुताबिक, बच्चा कबसे इधर से उधर भटक रहा था. उसने कुछ खाया भी नहीं था. और कपड़े भी गंदे हो चुके थे. बच्चा बहुत ही मायूस हालत में मिला था. RPF टीम बच्चे को समझाकर अपने पोस्ट पर लेकर आई. इसके बाद धौलपुर के बसेड़ी थाना प्रभारी को सूचना दी गई, ताकि उसके परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके.
विवादों के बीच चुनाव आयोग की बैठक, CEC के साथ दोनों चुनाव आयुक्त भी शामिल, लिए कई बड़े फैसले