Pitru Paksha 2026: पित्र पक्ष में जरूर चढ़ाएं ये चीज, पितरों की कृपा से दूर होंगे संकट!

मान्यता है कि श्राद्ध के दौरान पूर्वजों की पसंद के भोजन को भोग में शामिल करना शुभ माना जाता है. पितरों को भोजन अर्पित करने के लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इनमें उड़द की दाल का विशेष महत्व बताया गया है.
Crop Damage Compensation

पितरों को चढ़ाएं ये भोजन

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 27 सितंबर 2026 से प्रतिपदा श्राद्ध के साथ पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है, जो अमावस्या के दिन समाप्त होगा. इन दिनों लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके लिए श्रद्ध और तर्पण करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों को श्रद्धा से भोजन अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

मान्यता है कि श्राद्ध के दौरान पूर्वजों की पसंद के भोजन को भोग में शामिल करना शुभ माना जाता है. पितरों को भोजन अर्पित करने के लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इनमें उड़द की दाल का विशेष महत्व बताया गया है. इसलिए श्राद्ध के भोजन में उड़द की दाल से बनी कोई एक चीज जरूर शामिल की जा सकती है.

उड़द की दाल से खुश होते हैं पितर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में उड़द की दाल से बने पकवानों का भोग लगाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है. ऐसा कहा जाता है कि इससे परिवार में सुख और शांति बनी रहती है. साथ ही दीर्घायु, वंश वृद्धि, धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए भी उडद की दाल का भोग लगाने के परंपरा बताई गई है.

पितरों को इन चीजों का लगाएं भोग

श्राद्ध के दिन कोशिश करनी चाहिए कि पूर्वजों की पसंद का भोजन बनाया जाए. इसके साथ उड़द की दाल से बनी किसी चीज को भी भोजन में शामिल किया जा सकता है. आप उड़द की दाल की कचौड़ी बनाकर पितरों को भोग लगा सकते हैं. इसके अलावा उड़द की दाल के पकौड़े या दही बड़े भी बनाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये काम, पूर्वजों की कृपा के लिए रखें इन बातों का ध्यान

श्राद्ध के भोजन में बनाएं ये पकवान

पितृ पक्ष में श्राद्ध के दौरान उड़द की दाल से बनी इमरती भी बनाई जा सकती है. धार्मिक परंपराओं में इमरती को भी इस दौरान खास माना जाता है. इसके अलावा उड़द की दाल की पूरी भी भोग में शामिल की जा सकती है.

ज़रूर पढ़ें