भोपाल दौरे पर अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे राजधानी, कल इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
गृहमंत्री अमित शाह
Amit Shah Bhopal Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी कि 2 अक्टूबर की रात राजधानी भोपाल पहुंचेंगे. रात करीब 9 बजे उनके भोपाल पहुंचने का कार्यक्रम है. वे होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे. 3 अक्टूबर को वे राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे. इस सम्मेलन में प्रदेश के कई जिलों से 35 हजार से ज्यादा गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य जुटेंगे.
गोपालक कार्यक्रम में शामिल होंगे शाह
बता दें कि, 3 अक्टूबर को वे राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे. इस सम्मेलन में प्रदेश के कई जिलों से 35 हजार से ज्यादा गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य जुटेंगे. कृषक कल्याण वर्ष के तहत हुए कामों की जानकारी दी जाएगी. बलराम कृषि महोत्सव की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण होगा. इस दौरान गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपने कामों का प्रस्तुतीकरण देंगे.
16.80 करोड़ से बने डेयरी प्लांट का उद्घाटन
अमित शाह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में 16.80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी करेंगे. इसमें केंद्र का 6 करोड़ और भोपाल दुग्ध संघ का 10.80 करोड़ रुपए का अंशदान है. प्लांट की प्रतिदिन 40 हजार लीटर दूध प्रसंस्करण की क्षमता है. यहां दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा जैसे उत्पाद बनाए जाएंगे.
दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
बताते चलें किु, केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. स्टेट हैंगर से होटल ताज तक आवागमन के दौरान शाम 6 बजे से यात्री बसों और भारी वाहनों के रूट बदले जाएंगे, जबकि सामान्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए रात 8 बजे से डायवर्जन लागू रहेगा.