Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, विमेंस टीम ने भी सिल्वर पर किया कब्जा

Pranavi Wins Gold: भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है.
Pranavi Urs

प्रणवी उर्स

Pranavi Wins Gold: भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वह एशियन गेम्स के गोल्फ इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं. वहीं महिलाओ के टीम गोल्फ स्पर्धा में दीक्षा डागर, प्रणवी उर्स और अदिति अशोक की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.

प्रणवी अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं. उन्होंने सिंगापुर की शैनन टैन और चीन की रुओनिंग यिन को एक शॉट पीछे छोड़कर गोल्ड पर कब्जा किया.

प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में प्रणवी उर्स ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीतने के अलावा उन्होंने टीम इवेंट में भी भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.प्रणवी ने तीसरे हॉल में ट्रिपल बोगी करने के बाद तीन बर्डी लगाये.आखिरी दौर में उन्होंने इवन पार 70 स्कोर किया और चार दिन में कुल स्कोर 15 अंडर 265 रना. वह एशियन गेम्स में गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: कुमकुम ने रचा इतिहास, रिकर्व तीरंदाजी में जीता स्वर्ण, पहली महिला खिलाड़ी बनीं

टीम इवेंट में मिला सिल्वर

इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीतने के अलावा प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर और अदिति अशोक की तिकड़ी ने विमेंस गोल्फ टीम इवेंट में 14 अंडर 546 स्कोर कर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. बता दें, एशियाई खेल में विमेंस टीम गोल्फ के इतिहास में यह भारत का पहला मेडल है. भारत के लिए शिव कपूर ने 2002 बुसान खेलों में मेंस गोल्फ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.

मेडल टेबल में पांचवें नंबर पर भारत

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक 18 गोल्ड, 26 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं. भारत अब मेडल टैली में पांचवें स्थान पर है. 317 मेडल के साथ चीन पहले स्थान पर काबिज है, जिसमें 162 गोल्ड और 74 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें