Jabalpur: मैसेज देख होटल पहुंची पत्नी, पति को दूसरी महिला संग इस हाल में पकड़ा, दोनों की कर दी पिटाई

Jabalpur: महिला के मुताबिक, पति किसी काम से जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला था. मोबाइल में मिली जानकारी के आधार पर उसने पीछा किया और होटल पहुंच गई और अपने पति को रंगे हाथों पकड़ा.
jabalpur

जबलपुर

Jabalpur: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक होटल में एक युवक को महिला के साथ देखकर पत्नी ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. मामला जबलपुर जिले के थाना गढ़ा के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक का बताया जा रहा है. महिला को पति पर पहले से शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला से संबंध में है. शुक्रवार दोपहर पति के मोबाइल में होटल में मुलाकात का मैसेज देखने के बाद उसने उसका पीछा किया और होटल पहुंच गई.

दूसरी महिला के साथ था पति

होटल पहुंचते ही महिला ने पाया कि, होटल के कमरा नंबर 103 में उसका पति अरुण यादव एक महिला के साथ मौजूद था.दोनों को एक ही बिस्तर पर देखकर पत्नी ने पति और उसके साथ मौजूद महिला दोनों की पिटाई शुरू कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों को समझाइश देकर अलग भेजा.

मोबाइल में देखा था मैसेज

पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि, दोपहर में उसने अपने पति का मोबाइल में मैसेज देखा कि, शारदा चौक स्थित होटल में पति दूसरी महिला के साथ मिलेगा. इसके लिए पति ने कमरा भी बुक किया था. महिला ने बताया कि उसे काफी समय पहले से पति पर शक था कि वो किसी और के साथ संबंध में है.

महिला के मुताबिक, पति किसी काम से जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला था. मोबाइल में मिली जानकारी के आधार पर उसने पीछा किया और होटल पहुंच गई और अपने पति को रंगे हाथों पकड़ा.

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा एक्शन, 20 के पुराने केस की फिर खुलेगी फाइल

ज़रूर पढ़ें