Ashoknagar: अस्पताल में नवजात बच्ची का गला घोंटकर हत्या, परिवार की तीसरी बेटी थी, पुलिस को परिजनों पर शक
अशोकनगर जिला अस्पताल
Ashoknagar Crime News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां नवजात बच्ची का गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम में मृत बच्ची के गले में निशान भी मिले हैं. परिवार को परिवार के लोगों पर ही शक है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला अशोकनगर जिले के चंदेरी इलाके में स्थित सकरा गांव के एक परिवार का है. शुक्रवार (2 अक्टूबर) को रात 11.50 बजे परिवार की तीसरी बेटी का जन्म हुआ. इसके जन्म के कुछ समय बाद ही उसे पीएनसी वार्ड से स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती करा दिया गया. इसके बाद नवजात को परिजनों को सौंप दिया गया.
नवजात के मुंह से निकला खून
जानकारी के मुताबिक शनिवार (3 अक्टूबर) दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच नवजात की मां की आंख खुली तो देखा कि बच्ची की मुंह से खून निकल रहा है. जिसके बाद उन्होंने सास को इसकी जानकारी दी. दादी, बच्चे को डॉक्टर के पास ले गई. जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टर ने देखा कि उसके गले में खरोंच के निशान है तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त बच्ची की मां और दादी मौजूद थी. एक पलंग पर मां सो रही थी, वहीं पास के पलंग पर दादी बैठी हुई थी.
ये भी पढ़ें: Guna: अव्यवस्था बनी मजबूरी! स्ट्रेचर नहीं मिला तो दिव्यांग भाई को कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंची बहन
कोतवाली पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. इसके साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है. बच्ची की किन परिस्थितियों में मौत हुई ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के गले दबाने के संकेत मिले हैं.