दिल्ली में राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप

Akashvani Bhawan Entry Case: राहुल-प्रियंका समेत विपक्ष के कई नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने बगैर अनुमति के आकाशवाणी भवन के अंदर प्रवेश किया था. जिसके बाद FIR दर्ज कर ली गई है.
Rahul Priyanka FIR Registerd

दिल्ली में राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज

Rahul Priyanka FIR Registerd: दिल्ली में राहुल-प्रियंका समेत INDIA गठबंधन के कई नेता चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बगैर अनुमति के आकाशवाणी भवन के अंदर प्रवेश किया था. जिस पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में आज बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्षी दलों के गठबंधन के कई अन्य सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज जांच भी शुरू कर दी है.

दरअसल, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेता मंगलवार को चुनाव आयोग का दफ्तर घेरने के लिए निकले थे, लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया. पुलिस द्वारा रोक जाने के बाद राहुल-प्रियंका समेत कई नेता सड़कों पर ही धरने पर बैठ गए. इसी बीच बगैर अनुमति के आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए. जिसमें पुलिस ने अब FIR दर्ज कर ली है.

8 घंटे चला था प्रदर्शन

मंगलवार को राहुल गांधी का करीब 8 घंटे तक प्रदर्शन चला. हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस ने परिसर को खाली करा दिया और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया था. लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें रिहा कर दिया था. लेकिन आज बुधवार को इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ेंः होम लोन से लेकर कार लोन तक होंगे महंगे, RBI ने बढ़ा दिया रेपो रेट

राहुल प्रियंका पर केस दर्ज होने के बाद सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके साथ सांसद भी थे. वे कहीं भी जबरदस्ती नहीं घुसे. हम आखिर तक लड़ेंगे. सिर्फ FIR की वजह से हम पीछे नहीं हटेंगे.”

ज़रूर पढ़ें