300 KG गोमांस, शादी में होना था सप्लाई, लेकिन पुलिस ने मार दी रेड, 2 महीने से फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
300 KG गोमांस के मामले में 2 महीने से फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
Absconding Woman Accused Arrested: हरियाणा के नूंह में करीब 3 क्विंटल गोमांस बरामद हुआ था. जिसमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने अब तीसरे आरोपी सायना उर्फ सन्ना को पकड़ा है. इस मामले में 5 पुरुष और 5 महिला आरोपी बनाए गए थे. बाकी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं. जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की रात नूंह के आकेड़ा थाना की पुलिस टीम गश्त कर रही थी. इसी बीच सूचना मिली कि कुछ लोग कथित तौर गोकशी का काम करते हैं और सूने मकान में रखकर शादी में सप्लाई करने की तैयारी की जा रही है. जब पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपियों ने भागना शुरू कर दिया. इस दौरान कई आरोपी तो भाग निकले लेकिन 1 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया. जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो हैरान रह गई. क्योंकि घर के अंदर से करीब 300 किलोग्राम गोवंश का मांस मिला.
दबिश के दौरान क्या मिला?
पुलिस को मौके से 300 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ ही दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो लकड़ी के गुटके और एक दाब भी मिला. पशु चिकित्सक से मांस की जांच कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पहली गिरफ्तारी सलमान उर्फ पोतू की हुई फिर इसके बाद 26 अगस्त को उसकी पत्नी मुनफीदा उर्फ फीदा की हुई. अब पुलिस ने तीसरे आरोपी सायना को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढे़ंः ‘आपके पास सत्ता, लेकिन सड़कें…’, CJP आंदोलन से पहले भड़के अभिजीत दीपके, दी चेतावनी
मांस कहां से आया? जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, जब घर पर दबिश दी गई थी, तो उस दौरान 5 महिला और 5 पुरुष मौजूद थे. जिसमें से 9 भाग निकले. जबकि एक को पकड़ लिया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि चाहे महिला हों या पुरुष किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका जांच करने में जुटी है. इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आखिर उस रात सूने मकान में क्या हुआ था और कहां से लाया गया मांस और कहां ले जाया जा रहा था.