‘ये लापरवाही है, कानून अपना काम करेगा’, मंत्री राकेश शुक्ला ने घायलों से की मुलाकात, हादसे पर जताया दुख
ग्वालियर: मंत्री राकेश शुक्ला ने घायलों से की मुलाकात
Gwalior Rakesh Shukla: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश शुक्ला ने ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे में घायलों और परिजनों से अस्पताल में मुलाकात की. इस हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी को लेकर चिंतित हैं. मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें. आगे कहा कि सरकार घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था कर रही है. मामले की विस्तृत जांच चल रही है, और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
#WATCH | Gwalior: MP Minister Rakesh Shukla visits trauma centre to meet injured in accident near Sheetla Mata Temple, says, "… Chief Minister is closely monitoring. The government is ensuring proper treatment for the injured. A detailed investigation is under way, and action will be taken against those found responsible."
— ANI (@ANI) October 18, 2026
‘कानून अपना काम करेगा’
राकेश शुक्ला ने इस दुर्घटना को लापरवाही बताया. उन्होंने कहा कि इसे लापरवाही के अलावा और क्या कहा जा सकता है? लापरवाही किस तरह की है, उसके आधार पर कानून अपना काम करेगा. यह एक बहुत ही गंभीर घटना है. उन्होंने आगे कहा कि आप जानते हैं कि शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, और ऐसा सालों से होता आ रहा है. प्रशासन इन हालात की जांच करेगा. मैंने जांच के लिए कहा है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है और घटना किस वजह से हुई. हम कारणों का पता लगाएंगे, और मुख्यमंत्री भी इस मामले को लेकर चिंतित हैं.
15 लोगों की हुई मौत
दरअसल, ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास धान के बोरों से लदा ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया. बेकाबू ट्रक ने 45 लोगों को कुचल दिया. जानकारी के मुताबिक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही सरकार ने मुआवजा राशि का ऐलान कर दिया है. सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है.
ये भी पढ़ें: Gwalior शीतला माता मंदिर हादसे में जान गंवाने वाले 14 लोगों की पूरी डिटेल, शिवपुरी-श्योपुर के श्रद्धालु भी शामिल