PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO का WhatsApp चैनल हुआ लॉन्च, घर बैठे मिलेगी EPF-EPS की पूरी जानकारी

EPFO WhatsApp Channel: EPFO अपने वॉट्सऐप चैनल पर कर्मचारियों और कंपनियों दोनों के लिए जरूरी अपडेट देता है. यहां EPF, EPS और EDLI से जुड़ी नई घोषणाओं और फैसलों की जानकारी मिलती है. साथ ही संगठन की तरफ से लगने वाले जन-सुनवाई और सहायता शिविरों के बारे में भी बताया जाता है.
EPFO

EPFO का वॉट्सऐप चैनल लॉन्च

EPFO WhatsApp Channel: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश के करोड़ों कर्मचारियों के PF और सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखता है. अब अपने सदस्यों तक योजनाओं और नियमों की जानकारी जल्दी पहुंचाने के लिए EPFO ने सोशल मीडिया का सहरा लिया है. संगठन ने अपना ऑफिशियल वॉट्सऐप चैनल शुरू किया है, जिससे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं.

वॉट्सऐप चैनल पर क्या जानकारी मिलेगी?

EPFO अपने वॉट्सऐप चैनल पर कर्मचारियों और कंपनियों दोनों के लिए जरूरी अपडेट देता है. यहां EPF, EPS और EDLI से जुड़ी नई घोषणाओं और फैसलों की जानकारी मिलती है. साथ ही संगठन की तरफ से लगने वाले जन-सुनवाई और सहायता शिविरों के बारे में भी बताया जाता है.

वीडियो से समझें पूरा प्रोसेस

चैनल पर यूट्यूब वीडियो के लिंक भी शेयर किए जाती हैं. इन वीडियो की मदद से आप PF एडवांस निकालने का तरीका, नौकरी बदलने के बाद PF जारी रखने की प्रोसेस और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना जैसी योजनाओं के बारे में आसानी से जान सकते हैं.

क्या वॉट्सऐप से PF निकाल सकते हैं?

अगर आप सोच रहे हैं कि वॉट्सऐप से ही PF निकालना, पासबुक देखना या पेंशन क्लेम करना हो जाएगा तो ऐसा नहीं है. यह चैनल सिर्फ जानकारी देने के लिए है. इससे आप कोई भी क्लेम या काम पूरा नहीं कर सकते हैं. पीएफ से जुड़े सभी ऑलाइन कामों के लिए आपको EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट या UMANG App का ही इस्तेमाल करना होगा. आप चाहें तो नजदीकी EPFO ऑफिस जाकर भी काम करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-EPFO यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब UPI से तुरंत निकलेगा PF का पैसा, जानें कब से शुरू होगी सुविधा

WhatsApp चैनल से कैसे जुड़ें?

  • EPFO के वॉट्सऐप चैनल से जुड़ना बहुत आसान है. सबसे पहले अपने फोन में वॉट्सऐप ओपन करें और Updates या Channels टैब में जाएं.
  • इसके बाद इस ऑफिशियल लिंक https://www.whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y पर क्लिक करें.
  • चैनल खुलने के बाद ऊपर दिए गए Follow बटन पर टैप कर दें. इसके बाद आपको EPFO से जुड़ी हर नई जानकारी मिलती रहेगी.

ज़रूर पढ़ें