लखनऊ कोर्ट में सरेंडर करेगी श्रद्धा दुबे! शिवा शर्मा की हत्या का आरोप, नेपाल में भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

Shraddha Dubey Surrender Application: लखनऊ कोर्ट में अर्जी दाखिल करने के बाद देखना यह होगा कि श्रद्धा दुबे कब पेश होती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है?
Lucknow Shiva Murder Mystery

लखनऊ कोर्ट में सरेंडर करेगी श्रद्धा दुबे

Shiva Sharma Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत के बाद से कथित गर्लफ्रेंड और आरोपी श्रद्धा दुबे फरार चल रही है. उसके खिलाफ पुलिस ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. पुलिस को आशंका है कि श्रद्धा दुबे नेपाल में फरारी काट रही है. इसी बीच श्रद्धा ने लखनऊ की कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी लगाई है. यानी श्रद्धा दुबे सरेंडर करने की फिराक में है. अर्जी लगाए जाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रद्धा यूपी में ही कहीं छुपी हो सकती है.

यूपी पुलिस जिस श्रद्धा दुबे की तलाश करने में जुटी है. वह श्रद्धा दुबे लखनऊ में सरेंडर करने की तैयारी में है. दो दिन पहले ही लखनऊ कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल कर चुकी है. जानकारी यह भी सामने आ रही है कि वह नेपाल छोड़कर यूपी पहुंच चुकी है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मां ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

लखनऊ कोर्ट में अर्जी दाखिल करने के बाद देखना यह होगा कि श्रद्धा दुबे कब पेश होती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है? शिवा शर्मा की मां ने श्रद्धा दुबे पर हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सीएम योगी से भी पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है. इसके साथ ही निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. मृतक शिवा शर्मा की मां ने मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज समेत सभी डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच करने की मांग की है.

ये भी पढ़ेंः एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में 3 पर FIR, मरने से पहले लिया था इन लोगों का नाम

लखनऊ कोर्ट में करेगी सरेंडर

बता दें, शिवा शर्मा की रहस्यमयी मौत के बाद यह मामला सुर्खियों में है. शिवा की मां ने कथित गर्लफ्रेंड पर हत्या करने का आरोप लगाया है. इसके लिए मां ने पुलिस प्रशासन और सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके. फिलहाल, श्रद्धा दुबे के सरेंडर करने पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

ज़रूर पढ़ें