किसानों, युवाओं और रोजगार… SP का हर जिले का अलग होगा घोषणा पत्र, यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का नया दांव
अखिलेश यादव (File Photo)
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को समाजवादी पार्टी किसी भी हाल में अपने साथ नहीं जाने देना चाहती है. इसलिए भले ही यूपी चुनाव के लिए अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन अखिलेश यादव अभी से ही अलग तरीके से रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं. जानकारी के अनुसार, पार्टी इस बार हर जिले के हिसाब से घोषणा पत्र तैयार कर रही है. ताकि चुनाव में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके. उनकी जरूरतों और परेशानियों के हिसाब से घोषणा पत्र तैयार हो सके.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं. एक दिन मीटिंग के दौरान ही अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी थी कि कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे पार्टी की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़े. अखिलेश की तैयारी बूथ लेवल से लेकर सभी सीटों पर चल रही है. इसलिए अखिलेश समय-समय पर जिला इकाइयों और जनप्रतिनिधियों से फीडबैक ले रहे हैं.
स्थानीय समस्याओं पर फोकस
अखिलेश यादव के जिलावार घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, छात्रों, छोटे कारोबारियों और स्थानीय उद्योगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है. घोषणा पत्र में उद्योगों, रोजगार, सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सवालों को तरजीह मिलेगी. क्योंकि अखिलेश का फोकस प्रदेश स्तर के बड़े राजनीतिक मुद्दों तक सीमित नहीं, बल्कि स्थानीय समस्याओं पर है, ताकि मतदाताओं से डॉयरेक्ट कनेक्ट हो सकें.
ये भी पढ़ेंः गलत जानकारी देकर वोटर लिस्ट से हटवाया नाम तो होगी जेल! फॉर्म-7 को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग
कांग्रेस के साथ लड़ सकते हैं चुनाव
फिलहाल, अखिलेश यादव ने जिले स्तर पर घोषणा पत्र की तैयारियां कर ली है. अब देखना यह होगा कि यूपी चुनाव में इसका कितना असर देखने को मिलता है. यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव किसी प्रकार की गलती नहीं करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने कांग्रेस से भी गठबंधन करने की बात की है. अगर कांग्रेस और सपा मिलकर यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ते हैं, तो परिस्थितियां थोड़ी बदल सकती हैं. हालांकि, फाइनल स्थिति तो रिजल्ट के बाद ही तय होगी.