CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले, ये है पूरी लिस्ट

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों को तबादला कर दिया गया. ट्रांसफर का आदेश शुक्रवार (30 अक्टूबर) की रात जारी किया गया
Chhattisgarh Police Headquarter, raipur

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, रायपुर

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों को तबादला कर दिया गया. ट्रांसफर का आदेश शुक्रवार (30 अक्टूबर) की रात जारी किया गया. इस सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी, उप पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) और नगर पुलिस अधीक्षक के पद शामिल हैं.

रिचा मिश्रा को बिलासपुर ट्रैफिक की जिम्मेदारी

पुलिस अधिकारी रिचा मिश्रा को बिलासपुर यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है. इससे पहले वे नारायणपुर में 16वीं वाहिनी विसबल सेनानी की जिम्मेदारी निभा रही थीं. बलंतूराम भगत को सूरजपुर 10वीं वाहिनी छसबल उप सेनानी से रायगढ़ 6वीं वाहिनी छसबल उपसेनानी बनाया गया है. शैलेंद्र कुमार पांडेय को बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) से बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. रामगोपाल करियारे को कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से बेमेतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

रायपुर में बदलाव किया गया

लितेश सिंह को गरियाबंद उप पुलिस अधीक्षक से रायपुर सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) बनाया गया है. मणीशंकर चंद्रा को उप पुलिस (पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा) से स्थानांतरित करके सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन) रायपुर नगरीय बनाया गया है. सौरभ उईके का तबादला सुकमा उप पुलिस अधीक्षक (SP ऑफिस) से रायपुर सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) के पद पर किया गया है.

नीलेश द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इससे पहले वे सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन, रायपुर नगरीय) के पद पर तैनात थे. माया शर्मा को स्थानांतरण बालोद उप पुलिस अधीक्षक के पद से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण में उपपुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है.

ये भी पढ़ें: Raipur: PM Modi ने बस्तर के कलाकारों से की मुलाकात, बांस शिल्प कला और कोसा की सराहना की

ज़रूर पढ़ें