फ्लिपकार्ट की Flipkart Big Bang Diwali Sale शुरू, iPhone 17 समेत ये स्मार्टफोन मिल रहे हैं बहुत सस्ते

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: अगर आप इस सेल में कोई भी सामान खरीदते हैं और SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो कंपनी 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट दे रही है. यह ऑफर SBI क्रेडिट कार्ड के EMI ट्रांजेक्शन पर भी उपलब्ध है. इसके अलावा Big Bang Diwali Sale में ग्राहकों के लिए 2 लाख रुपये तक का क्रेडिट और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है.
Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026

फ्लिपकार्ट में दिवाली सेल शुरू

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: अगर आपने नवरात्रि स्पेशल ऑफर मिस कर दिया है और अब दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट त्योहारी सीजन में लगातार ऑफर पेश करती रहती है, जिससे ग्राहकों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बहुत ही कम दामों में सामान मिल जाता है. आपको बता दें कि Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 शुरू हो चुकी है.

फ्लिपकार्ट ने यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू की है, जहां ग्राहक भारी छूट पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीद सकेंगे. मोबाइल से लेकर लैपटॉप, वॉशिंग मशीन, आईफोन समेत दूसरी कंपनियों के फोन पर भी भारी छूट मिल रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट की Big Bang Diwali Sale में खरीदारी करके आप कितना पैसा बचा सकते हैं.

SBI कार्ड पर मिलेगा एक्स्ट्रा डिस्काउंट

अगर आप इस सेल में कोई भी सामान खरीदते हैं और SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो कंपनी 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट दे रही है. यह ऑफर SBI क्रेडिट कार्ड के EMI ट्रांजेक्शन पर भी उपलब्ध है. इसके अलावा Big Bang Diwali Sale में ग्राहकों के लिए 2 लाख रुपये तक का क्रेडिट और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रगिव है. इस सेल में सिर्फ बैंक ऑफर ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन से लेकर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमतों पर भी भारी छूट मिल रही है.

iPhone खरीदने का सबसे अच्छा मौका

Big Bang Diwali Sale iPhone खरीदने वालों के लिए बहुत अच्छा समय है. इस सेल में iPhone 17 बाजार कीमत के मुकाबले काफी कम दाम पर मिल रहा है. यहां iPhone 17 की कीमत 79,999 रुपये है. iPhone के साथ-साथ Samsung Galaxy S25 FE, Oppo K14x 5G, Vivo T5 Lite, Poco X8 Power, HMD Vibe 2 5G और Realme P4 Power 5G जैसे स्मार्टफोन्स पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-LPG सिलेंडर से लेकर GST तक, 1 नवंबर से इन नियमों में होगा बदलाव, जानें जेब पर क्या पड़ेगा असर

इन स्मार्टफोन्स पर भी मिल रही बंपर छूट

सेल के दौरान Motorola Edge 70 Pro, Nothing Phone (4a), Moto G37 Power, Ai+ Nova 2 Power 5G और Ai+ Nova 2 Neo जैसे स्मार्टफोन्स भी काफी सस्ते में मिल रहे हैं. इसके अलावा Boltt Ace स्मार्टवॉच भी कम कीमत में खरीदी जा सकती है. अगर आप नया फोन या वॉच लेने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें