जशपुर के आरा जंगल में सूखे पत्तों में लगी थी आग, धुआं देखकर प्लेन हादसे की जताई थी आशंका, पुलिस ने दिया अपडेट

Jashpur Plane Crash Rumour: पहले कहा गया कि प्लेन पहाड़ी से टकरा गया है. लेकिन अब मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी दी है कि जंगल में आग लगी हुई थी.
Jashpur Plane Crash

जशपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश

Jashpur Plane Crash Rumour: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सोमवार (20 अप्रैल) को एक वीडियो सामने आया, जिसमें आरा जंगल में धुआं उठता दिखाई दे रहा था. वहां से एक प्लेन भी उड़ता नजर आया, जिसके बाद आशंका जताई गई कि प्लेन क्रैश हो गया है. पहले कहा गया कि प्लेन पहाड़ी से टकरा गया है. लेकिन अब मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी दी है कि जंगल में आग लगी हुई थी.

हादसे का वीडियो आया सामने

वीडियो में देखा जा सकता था कि एक प्लेन उड़ रहा है. रतन पहाड़ी से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है. इन दोनों घटनाओं को जोड़कर आशंका जताई गई कि प्लेन क्रैश हो गया है. अब इस बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस वक्त जंगल में आग लगी थी, उसी समय विमान उड़ रहा था. इसी दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया. इस वजह से दुर्घटना होने की आशंका जताई गई.

पुलिस ने क्या कहा?

इस खबर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो मलबा नहीं मिला. ASI नारायण मिंज ने विस्तार न्यूज से बात करते हुए बताया कि वे जंगल में पहुंच चुके हैं. घटनास्थल से विमान का मलबा नहीं मिला है. जंगल में आग लगी है.

ये भी पढ़ें: जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 23 अप्रैल को होगी सुनवाई

वहीं, ASP राजेश कुमार पटनवार का कहना है कि प्लेन का मलबा नहीं मिला है. पहाड़ी में आग लगी है. इसके साथ बताया जा रहा है कि इलाके में खनिज सर्वे के लिए हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है. वीडियो में जो विमान दिखाई दे रहा है. खनिज सर्वे में लगा विमान है.

ज़रूर पढ़ें