CG News: रायपुर में 24 किलो गांजे के साथ दो युवतियां गिरफ्तार, सूटकेस को वंदे भारत में छिपाकर ला रही थीं
CG News: जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों से इस मामले में पूछताछ कर रही हैं. नेटवर्क के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए आरोपी युवतियां वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन का सहारा ले रही थीं.
रायपुर: 24 किलो गांजे के साथ दो युवती गिरफ्तार
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलो गांजे के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गांजे को सूटकेस में रखकर वंदे भारत में छिपाकर ले जा रही थीं. NCB को सूचना मिली, जिसके आधार दोनों युवतियां मादक पदार्थ के साथ पकड़ी गईं.
दोनों युवतियां कैसे पकड़ी गईं?
- दरअसल, NCB को सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दो युवतियां नशीला पदार्थ लेकर आ रही हैं.
- इस जानकारी के आधार पर टीम ने रात लगभग 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर जाल बिछा दिया.
- वंदे भारत ट्रेन से उतरकर युवतियां जैसे ही VIP गेट से बाहर निकलने लगीं, इसी दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया.
- टीम ने जब उनके सूटकेस की तलाशी ली गई तो गांजा बरामद हुआ.
- दोनों आरोपी युवतियां बिलासपुर के तिफरा की रहने वाली हैं.
- इन आरोपियों का नाम नीलम राठौर (23 साल) और रीना वर्मा (21 साल) है.
प्रीमियम ट्रेन का सहारा लिया गया
- जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों से इस मामले में पूछताछ कर रही हैं. नेटवर्क के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.
- जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए आरोपी युवतियां वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन का सहारा ले रही थीं.
- दोनों ऐसा मानकर चल रही थीं कि ट्रेन में चेकिंग नहीं होती है.
ये भी पढ़ें: Trains Cancelled: यात्री कृप्या ध्यान दें! ये 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द, घर से निकलने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट
खिलौने के बॉक्स में नशीली दवा बेचने वाले गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
- दोनों आरोपी ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की.
- पुलिस से बचने के लिए दोनों आरोपी खिलौने के बॉक्स में नशीली दवा सप्लाई करते थे.
- आरोपियों के पास से पुलिस ने 676 प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं.