Chhattisgarh News: हाईकोर्ट ने आरोपी को किस धारा में सजा होनी चाहिये, इस पर विचार करने अदालत की सहायता करने अधिवक्ता आशीष तिवारी को न्याय मित्र नियुक्त किया. न्याय मित्र ने विभिन्न हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के न्यायदृष्टांत को पेश किया. उन्होंने मृतका के पिता व अन्य गवाहों के बयान के आधार पर मामले को दहेज हत्या का बनना बताया.
Chhattisgarh News: रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे और उन्होंने भी डायरिया पीड़ितों से बात की इसके अलावा कलेक्टर को निर्देश दिए हैं, कि किसी भी तरह से मामले में अनदेखी नहीं होनी चाहिए.
Chhattisgarh News: प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस को सीधी और खुली चुनौती देते हुए रंगदारी वसूली और लोगों में खौफ दिखाने का एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है.
केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के गौरव हैं. उनके मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए हम सब अपने समाज और देश का कल्याण कर सकते हैं.
CG News: हाईकोर्ट के नोटिस के बाद पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को वेतनमान का लाभ शासन ने प्रदान कर दिया.
Chhattisgarh News: जांजगीर-चाम्पा के बलौदा क्षेत्र के करमन्दा गांव में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है और 30 नए मरीज मिले हैं. करमन्दा गांव में अब तक 70 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 24 लोगों का इलाज बलौदा के अस्पताल में चल रहा है, और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल में डायरिया वार्ड बनाया गया है.
Chhattisgarh News: शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त लेखपाल को रिटारमेंट के 11 वर्ष बाद भी पेंशन व ग्रेच्यूटी राशि का भुगतान नहीं किये जाने को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर को याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर तीन माह के अंदर निर्णय लेने का आदेश दिया है.
Chhattisgarh News: जांजगीर के सिटी कोतवाली के सामने राइस मिल का मुंशी दिलीप सिंह, उठाईगिरी का शिकार हो गया और बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख 54 हजार रुपये को पार कर दिया. नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पहले ओवरटेक किया, फिर 10 रुपये गिरने का झांसा दिया और बैग छिनकर भाग गए.
Chhattisgarh News: सरकार ने अमृत मिशन की पाइप लाइन पूरे शहर में बिछाई है और जल जीवन मिशन में तो हज़ारों करोड़ के काम हुए है, और हो रहे है, करोड़ का काम अमृत मिशन में किया है तो कहाँ पाइप लाइन बिछाई है कहाँ गया वो जनता का पैसा और क्यों नागरिकों को दूषित पानी मिल रहा है और मजबूर जनता दूषित पानी को पीकर बीमार पड़ रही है.
Chhattisgarh News: 20 जून 2024 की सामान्य सभा बैठक में अंकित गौरहा ने एसबीएम समन्वयक पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारी से हटाने की मांग की थी. समर्थन में जिला पंचायत के कई सदस्यों ने अंकित का साथ दिया. मामले को किसी तरह संभाला गया। इसके बाद सभापति ने अल्टीमेटम देते हुए एसबीएम समन्वयक को सात दिनों के भीतर हटाने की बात कही.