Mandla News: जबलपुर EOW ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर मंडला में वन विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी श्वेतांक चौरसिया के घर छापा मारा. तलाशी में 5 लाख नकद, 150-200 ग्राम सोना, 3-4 किलो चांदी और संपत्ति के दस्तावेज मिले.
Sickle Cell MP: एमपी में सिकल सेल के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. 1.33 करोड़ लोगों की जांच में 40,741 मरीज और 2.45 लाख कैरियर मिले. सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में फ्री इलाज शुरू किया.
CG News: त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने CG यात्रियों के लिए प्रयागराज-विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई. 14 अगस्त से 27 नवंबर तक बिलासपुर, रायगढ़, शहडोल होते हुए ट्रेन 16 फेरे लगाएगी.
मऊगंज जिले की हनुमना जनपद अंतर्गत खटखरी ग्राम पंचायत में 2 करोड़ 30 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव और एक दलाल पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और जिला पंचायत रीवा को शिकायत सौंपी.
Raipur Bhopal Expressway: मध्य प्रदेश सरकार ने 15000 करोड़ के भोपाल-जबलपुर-रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी. इससे रायपुर से भोपाल का सफर 15 घंटे से घटकर 7 घंटे रह जाएगा और छत्तीसगढ़ के रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा, सिमगा को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
रेलवे बोर्ड ने पूर्वांचल के यात्रियों के लिए गोरखपुर-दिल्ली और गोरखपुर-बांद्रा के बीच 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। दोनों ट्रेनें हफ्ते में 1 दिन चलेंगी और इनके रूट में MP के रतलाम और शामगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
Sagar: सागर खेल परिसर में 1 अगस्त से मार्निंग वॉक के लिए 500 रु पंजीयन और 300 रु मासिक शुल्क तय होने पर शहरवासियों ने आपत्ति जताई. विधायक शैलेंद्र जैन ने जिला खेल अधिकारी से मिलकर शुल्क 200-200 रु करने और वरिष्ठ नागरिकों को छूट देने का सुझाव दिया.
Indore Love Jihad: इंदौर की एक TCS कंपनी में काम करने वाली युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल और करीब 10 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर देवास पुलिस को सौंपा, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
PAC Meeting Bhopal: दतिया में मिली बड़ी जीत के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस की PAC की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में आयोजित हुई. इस बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का विमान छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर इंजन फेल होने के कारण उड़ान नहीं भर सका.
Morena News: मुरैना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बुधारा में नकल कराने से इनकार करने पर कक्षा 6 के छात्र समर सिंह तोमर की शिक्षकों और छात्रों ने डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया. थाने में सुनवाई न होने परिजन SP कार्यालय पहुंचे.