Guru Baldas son joins Congress: रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और प्रदेश सरकार में मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है.
Durga Pooja 2026: बिलासपुर. न्यायधानी में दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. तेलीपारा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति इस वर्ष अपना 50वां वर्ष यानी स्वर्ण जयंती मना रही है.
रायपुर. सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग में कई गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने राजधानी के शंकरनगर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से करीब 96 लाख रुपए ठग लिए. ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर हुई करीब 11 लाख रुपए की रकम होल्ड करा दी.
CG High Court News: बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने करीब दो दशक पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी सत्यापन प्रपत्र में नहीं देने के मामले में सहायक प्राध्यापक को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 17 फरवरी 2025 को जारी सेवा समाप्ति के आदेश को रद्द करते हुए याचिकाकर्ता को तत्काल सेवा में बहाल करने का निर्देश दिया है.
यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित 10 ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने के समय में संशोधन किया गया है.
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को जोखिमपूर्ण भवनों की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि किसी घटना के होने का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि संभावित खतरों की पहले ही पहचान कर […]
बिलासपुर. साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का बिलासपुर रेंज साइबर थाने ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर वित्तीय अपराध की 50 शिकायतें सामने […]
Chhattisgarh News: बिलासपुर. कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में घरेलू विवाद के बीच गंभीर रूप से झुलसी दो साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान बच्ची को आग में डाल दिया गया था. घटना में बच्ची के हाथ, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं.
रायपुर. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने नवरात्र के दौरान गरबा कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाने के विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के आह्वान का विरोध किया है.
रायपुर. ट्रेनों में सफर के दौरान चिप्स और नमकीन तो आप खरीदते ही होंगे… लेकिन क्या आपने कभी इस बात का ध्यान दिया कि कंपनियां जो नमकीन और चिप्स मार्केट में बेचती है उससे महंगे दामों पर ये रेलवे परिसर में बेचा जाता है