छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में अपात्र लोगों द्वारा लाभ लेने का मामला सामने आया है. बिल्हा ब्लॉक में शासकीय शिक्षक, सहायक शिक्षक और अन्य सरकारी पदों पर कार्यरत कर्मियों के परिवारों की 11 महिलाओं को योजना का अपात्र हितग्राही पाया गया है.
रेलवे स्टेशन बिलासपुर में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है.
छत्तीसगढ़ के कई घरों में अब्बा हुजूर ब्रांड का चावल काफी मशहूर है. अपने अलग टेस्ट के कारण इसे काफी लोग पसंद करते है. लेकिन गुरूवार को खाद्य विभाग की टीम ने इस ब्रांड के स्टॉक को सील कर दिया.
नेशनल हाईवे की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने स्थानीय भाजपा नेताओं और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. बताया जा रहा है कि पवन साय की कार जर्जर सड़क पर करीब दो घंटे तक फंसी रही.
Raipur Crime News:रायपुर. खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इलाके में जमीन बिक्री के नाम पर 34 लाख 6 हजार रुपए लेने और बाद में जमीन की रजिस्ट्री खरीदार के नाम नहीं कराने का मामला सामने आया है.
रायपुर. रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने “बने खाबो, बने रहिबो 2.0” सात दिवसीय विशेष अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान तेज कर दिया है. पिछले दो दिनों में प्रदेशभर में मिठाई दुकानों, होटल, डेयरी, बेकरी, कन्फेक्शनरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई.
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे. तबादला सूची में संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी और […]
रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान विषय की परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र व्हाट्सऐप पर प्रसारित होने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. विवाद के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित प्रश्नपत्र को रद्द कर दिया है और अब इसकी दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. […]
राजनांदगांव.12 लाख रुपए देकर 43 लाख रुपए के सौदे की जमीन की रजिस्ट्री कर लेने का मामला सामने आया है. शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. घटना की जांच की जा रही है. छुरिया पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रवीर मोहन सिंह ने इंदिरा नगर राजनांदगांव निवासी मोहम्मद परवेज […]
बैकुण्ठपुर. सरगुजा वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय ने कोरिया वनमंडल के एक फॉरेस्ट गार्ड के खिलाफ की गई शिकायत की जांच रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है. मुख्य वन संरक्षक ने कोरिया वनमंडलाधिकारी को महत्वपूर्ण स्मरण पत्र जारी कर संबंधित मामले की जांच रिपोर्ट टीप स्पष्ट अभिमत के […]