रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर अलग-अलग जिलों के 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.
रायपुर. पूर्व महापौर और आबकारी घोटाले से जुड़े ढेबर परिवार के दो सदस्यों को इंटरनेशनल कॉल के जरिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. कॉल करने वाले ने परिवार से 50 करोड़ रुपए की मांग की.
रायपुर. राजधानी रायपुर के देवेन्द्रनगर स्थित कृषि उपज मंडी ग्राउंड में आज (21 सितंबर) से सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा है.
जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा का है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम […]
CG News:– कलेक्टर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के कार्यों के मध्य कार्य विभाजन किया है. जिसमें दो एसडीएम भी बदले गए हैं.
Janjgir News: मैसर्स मां शारदा लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित कर जांच करवाई गई. जांच में विभिन्न अनियमितताओं की पुष्टि होने पर अनुज्ञप्ति निरस्त करने की कार्यवाही जिला प्रशासन ने की है.
साइबर ठगी के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन खाताधारकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के तीन बैंक खातों में कुल 58 लाख 49 हजार 783 रुपए की साइबर ठगी की रकम के संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया है.
राजनांदगांव. उधारी रकम वापस नहीं करने की बात को लेकर एक युवक को जबरन अपने साथ ले जाकर घर का शटर बंद कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. बसंतपुर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बैट और आई-क्यूब स्कूटी भी जब्त की है.
दुर्ग. शहरवासियों को किफायती दरों पर ताजी, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण फल-सब्जियां उपलब्ध कराने नगर निगम दुर्ग ने अभिनव पहल शुरू की है.
Raipur News: रायपुर. राजधानी में पालतू जानवर से जुड़ा एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. छह माह की महज दो किलो वजनी बिल्ली करीब 10 सेंटीमीटर लंबा पूरा पेन निगल गई. पेन खाने की नली में फंसने के कारण बिल्ली तीन दिनों से ठीक से खाना-पीना नहीं कर पा रही थी.