पहली पत्नी के जीवित रहते बिना कानूनी तलाक के दूसरी शादी करना ग्राम पंचायत खंगारपाट के सरपंच कमल बघेल को भारी पड़ गया. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेमेतरा के न्यायालय ने मामले को गंभीर पदीय दुराचरण मानते हुए कमल बघेल को सरपंच पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया.
ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने शिकंजा कस दिया है. रेलवे प्रशासन द्वारा अगस्त महीने में चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान बेटिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर जमकर कार्रवाई की गई.
भारतीय वायुसेना (IAF) ने इतिहास रच दिया है. एयर कमोडोर शक्ति शर्मा ने देश की रक्षा सेनाओं (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स) में पहली नॉन-मेडिकल महिला अधिकारी के रूप में एयर वाइस मार्शल (Air Vice Marshal) के पद पर पदोन्नति पाकर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है.
उरला थाना क्षेत्र के कैलाश नगर, बीरगांव स्थित व्हीआर एजुकेशन एकेडमी में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 4 लाख 97 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की है.
इनपुटः सागर तिवारी Chhatron ki Goonj. रायपुर. अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने जशपुर की आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा इस महत्वपूर्ण समिति का गठन किया गया है. इस अभियान के तहत समिति देश भर के आदिवासी […]
शहर की अमलतास कॉलोनी में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार करीब 8 सदस्यीय टीम दो वाहनों में सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी चेतन बोरझरिया के आवास पहुंची है.
BJP 'जेन जी' आंदोलन के वैश्विक और स्थानीय प्रभावों से चौकन्ने सियासी दल अब करीब एक चौथाई आबादी को लुभाने के लिए नकदी और आर्थिक लाभ की योजनाओं का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं.
रायपुर. पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में बिहार के मधुबनी जिले की 48 वर्षीय महिला की सफल कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) की गई. मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख कोरोनरी धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज था, जिसे चिकित्सकीय भाषा […]
सोशल मीडिया पर बदनाम करने और पोस्ट हटाने के बदले 2.50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है. सूरत के 28 वर्षीय व्यापारी मीतकुमार गोधानी गुजरात पुलिस से पत्रकार कौशिक पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
मुंगेली. प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में कथित फर्जी मतदान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मुंगेली में युवा कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशियों के बीच चुनावी प्रक्रिया को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं.