Raipur to Raoghat-Kurud train: बता दें कि आज राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा. इसके साथ ही रावघाट रेलवे स्टेशन पर भ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस खास मौके पर वहां के स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान ही ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन भी किया जाएगा.
Dussehra 2026 Dangerous Coincidenc: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग, जबकि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. इस संयोग की असर कई राशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जबकि तीन राशयों के लिए यह खतरे से भरा रहने वाला है.
कल 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. उनकी गाड़ी पर एक के बाद एक लगातार 5 राउंड फायरिंग की गई. इस फायरिंग के दौरान अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी और वह घायल हो गया. घायल ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वालों की पहचान हो गई है. बदमाशों का एक CCTV वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Pawan Singh Akshara Singh: मंच से पवन सिंह ने कहा, 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पिताजी मेरे भैया हैं और माताजी भाभी हैं.' उन्होंने कहा कि अगर उनकी वजह से अक्षरा के माता-पिता को कभी बुरा लगा हो, तो वह दिल से माफी मांगते हैं और उन्हें प्रणाम करती हैं.
Google Fitbit Edge Launch: गूगल ने अपना सबसे पतला और एडवांस्ड फिटनेस ट्रैकर Fitbit Edge लॉन्च कर दिया है. यह सिर्फ फिटनेस बैंड नहीं, बल्कि आपकी कलाई पर एक छोटा AI डॉक्टर है. इसमें 7 दिन की बैटरी, ECG ऐप और हल्का डिजाइन दिया गया है. यह दिखने में स्टाइलिश है और फिटनेस के लिए बहुत स्मार्ट है. आइए जानते हैं इसके दमदार फीचर्स और कीमत के बारे में.
Ration Card Online Services: पहले राशन कार्ड से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए भी धारकों को बार-बार सरकारी दुकान के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार की नई पहल से आप घर बैठे व्हाट्सएप नंबर या IVRS टोलफ्री कॉल के जरिए सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर बैठे राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान कैसे कर सकते हैं.
Pain Free Injection Research: स्विट्जरलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ज्यूरिख की नई रिसर्च में एक दिलचस्प बात सामने आई है. 'फ्रंटियर्स इन पेन रिसर्च' जर्नल में छपी इस स्टडी के अनुसार, सुई लगते समय अपना पसंदीदा गाना सुनने से दर्द कम महसूस होता है. इस रिसर्च के लिए 204 ऐसे मरीजों को चुना गया, जिन्हें MRI से पहले नस में कैनुला लगवाना था.
Madhya Pradesh Gun Purchase Rules: खबरों के अनुसार, सरकार की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, बल्कि नई बंदूक या कारतूस के लिए नए ऑनलाइन एनडीएएल पोर्टल पर आवेदन करना होगा. इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया हो सकेगी.
Salman Khan BB Hosting Break: रविवार को 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने बताया कि वह अगले हफ्ते शो को होस्ट नहीं करेंगे. उन्होंने घरवालों को इसकी जानकारी दी. सलमान ने कहा कि पहले से तय काम की वजह से वह अगले वीकेंड पर नहीं आ पाएंगे. उनकी जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे.
Tiger Shroff Net Worth: टाइगर श्रॉफ का नाम बॉलीवुड के बड़े सितारों की लिस्ट में शामिल है. टाइगर का हर किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आता है. यही वजह है कि उनकी फिल्में हिट होती हैं. वहीं टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास कुल 248 करोड़ रुपये की संपत्ति है.