Raipur Bawdi Accident: जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दोनों बच्चे मंदिर परिसर के आसपास दूसरे बच्चों के साथ खेल रहे थे. इसी दौरान वे खेलते-खेलते प्राचीन बावड़ी के किनारे पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए. जब काफी देर तक बच्चे नजर नहीं आए, तब परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उनकी तलाश शुरू की.
Bilaspur News: यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, मृतक केशव के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और इसी से अपना जीवनयापन करते हैं. बुधवार को केशव के माता-पिता रोज की तरह लाल घाट पर काम पर गए हुए थे. वे अपने दो वर्षीय मासूम बच्चे केशव को भी साथ ले गए थे.
Mahtari Vandan Yojana 29th Installment: प्रदेश की लाखों पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं. हर दिन वे अपने मोबाइल फोन का एसएमएस चेक करती रहती थीं कि 29वीं किस्त का पैसा खाते में आया या नहीं. अब महिलाओं का यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है.
Raipur News: एनजीटी के अनुसार, वर्ष 2021 में भूजल के उपयोग, STP के शोधित जल के इस्तेमाल और वर्षा जल संचयन जैसे पर्यावरणीय उपायों के पालन के संबंध में इन तीनों स्टेडियमों को दिशा-निर्देश जारी कर रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके बाद लगातार एनजीटी के आदेशों की अनदेखी की गई.
Bilaspur News: खबरों के अनुसार, इन निर्माणाधीन मकानों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत थी, जो विभाग की तरफ से न मिलने के कारण सरकारी अधिकारियों के लिए बन रहे ये आवास पूरी तरह से खंडहर में बदल गए.
Nagdwar Yatra 2026: मध्य प्रदेश का अमरनाथ कही जाने वाली नागद्वार यात्रा को राज्य की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक माना जाता है. यह रहस्यमयी यात्रा प्रतिवर्ष सावन के महीने में नागपंचमी के दौरान केवल 10 से 11 दिनों के लिए ही खुलती है. पूरा यात्रा मार्ग सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के कोर क्षेत्र में आने के कारण साल के बाकी दिनों में यहां प्रवेश पूरी तरह बंद रहता है. यही वजह है कि इन 10 दिनों में नाग देवता के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.
Car Damage Insurance Claim Process: कार के सामान्य बीमा में गाड़ी पुरानी होने पर पार्ट्स की घिसी हुई कीमत कारण आपको जेब से पैसे देने पड़ते हैं. वहीं जीरो डेप्रिसिएशन कवर होने पर इंश्योरेंस कंपनी बदले गए पार्ट्स का पूरा खर्च खुद उठाती है. आपको केवल एक छोटी फाइलिंग फीस देनी होती है, जिससे आप भारी नुकसान से पूरी तरह बच जाते हैं.
इन दिनों प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में दतिया उपचुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है. खबरों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से नरोत्तम मिश्रा प्रत्याशी हो सकते हैं. लेकिन इसे लेकर बीजेपी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्हें पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया था. जिसके बाद से वे सुर्खियों में आ गए. भाई की गिरफ़्तारी के बाद अब जीतू पटवारी बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं.
Win Cash And Rewards: इस क्विज़ का मेन मकसद लोगों को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं और नई पहलों की जानकारी देना है. ये सरकारी कार्यक्रम गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, बेहतर सड़कें और बुनियादी सुविधाएं देने, बैंक और पैसों से जुड़ी मदद पहुंचाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पक्के मकान देने और गांवों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं.