Anupam Kher Shri Rambhoomi Look: अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने रोल के बारे में बताते हुए फर्स्ट लुक शेयर किया है. अनुपम खेर 'श्रीरामभूमि' फिल्म में दिवंगत VHP नेता अशोक सिंघल का किरदार निभाएंगे. एक्टर ने बताया कि अशोक सिंघल का यह रोल उनके अब तक के निभाए गए किरदारों में से सबसे महत्वपूर्ण और अहम रोल है.
Monsoon Hair Care Tips: बरसात के दिनों में बालों पर किसी भी तरह के स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें. ये केमिकल जड़ों में जमा होकर उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं. बालों को हर समय कसकर बांधने के बजाय खुला रखें, जिससे उन्हें हवा मिले और पसीना कम आए
रेलवे के नए नियमों के अनुसार, RailOne App के जरिए बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी मोबाइल डिवाइस पर मान्य होगा, जिससे टिकट जारी किया गया है. अगर टिकट किसी दूसरे मोबाइल के जरिए फॉरवर्ड करके या उसका स्क्रीनशॉट दिखाया जा रहा है, तो यह अब मान्य नहीं होगा.
2000 Rupee Note Exchange: सरकार ने इसे कुछ समय पहले ही चलन से बाहर कर दिया था, लेकिन आज भी कई लोगों के पास ये नोट संभाल कर रखे हुए हैं. अब इन्हें बाजार में कोई स्वीकार नहीं करता, इसलिए ये किसी काम के नहीं रह गए हैं. तो क्या अब ये नोट बेकार हो जाएंगे? बिल्कुल नहीं.
Yogini Ekadashi 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को श्रद्धा से करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. साल 2026 में यह एकादशी कई शुभ योगों के कारण और भी खास मानी जा रही है.
BSNL Satellite Phone: भारत की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक नया सैटेलाइट फोन पेश किया है. यह खास फोन उन सुदूर इलाकों में भी आसानी से काम करेगा जहां मोबाइल का सामान्य नेटवर्क नहीं मिल पाता, क्योंकि यह सीधे सैटेलाइट से जुड़ता है. BSNL ने इस हैंडसेट को दुनिया भर में सैटेलाइट नेटवर्क देने वाली कंपनी 'Inmarsat' के साथ मिलकर तैयार किया है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि भारत में बिना मंजूरी के सैटेलाइट फोन रखना पूरी तरह गैरकानूनी है, इसलिए इसे खरीदने से पहले आपको सरकार से जरूरी अनुमति लेनी होगी. अगर आप बिना परमिशन इसे खरीदते या पास में रखते हैं, तो आप बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं. आइए आगे जानते हैं कि इस फोन में क्या खूबियां हैं और यह मुख्य रूप से किन ग्राहकों के लिए बनाया गया है.
Bhopal new flights August 1: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हवाई यात्रियों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. आने वाले 1 अगस्त 2026 से राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों की यात्रा पहले से और ज्यादा आसान और सुगम होने वाली है. बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 अगस्त से प्रतिदिन कुल 6 उड़ानें संचालित करने का निर्णय लिया है, जो भोपाल को सीधे दिल्ली और मुंबई से जोड़ेंगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस पहल से डोमेस्टिक कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और हवाई यात्रियों को बेहतर यात्रा व्यवस्था भी मिल सकेगी. ऐसे में आइए जानते हैं इन उड़ानों के टायमिंग के बारे में.
Splash Muddy Water Traffic Fine India: मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम हैं. सड़क पर भरे पानी या कीचड़ के पास गाड़ी धीमी न करना और राहगीरों पर कीचड़ उड़ाना 'रैश ड्राइविंग' माना जाता है. यह हरकत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत एक अपराध है.
Yash Toxic Teaser Backlash: फिल्म 'टॉक्सिक'के नए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद शुरू हो गया है. इस फिल्म में एक्टर यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी फेमस एक्ट्रेस लीड रोल में हैं.
Ration Card Fraud Rules : अगर आपके परिवार का कोई भी सदस्य राशन कार्ड के अंतर्गत आता था और उसकी मृत्यु हो गई है, लेकिन राशन कार्ड से नाम अभी भी नहीं हटा है और परिवार उसका पूरा लाभ ले रहा है, तो यह गैर-कानूनी है. ऐसा करने पर परिवार के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर सकती है.