वीडियो में साफ दिख रहा है कि डॉ की पत्नी गुस्से में युवती के बाल खींच रही हैं. युवती की पिटाई करने पर जब डॉक्टर के.डी. सिंह ने बीच-बचाव की कोशिश की तो डॉक्टर और उनकी पत्नी के बीच भी जमकर मारपीट हुई.
सीमा हैदर साल 2023 से सचिन मीणा के साथ रह रही हैं. सीमा हैदर और सचिन मीणा का ये दूसरा बच्चा है. 11 महीने पहले सीमा ने बच्ची को जन्म दिया था. वहीं 2 महीने पहले भी सीमा ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके मां बनने की बात बताई थी.
सुनेत्रा पवार और सुनील तटकरे ने अजित पवार की मौत के मामले में औपचारिक रूप से सीबीआई जांच करवाने की मांग की है. दोनों नेताओं ने कहा कि परिवार और पार्टी चाहते हैं कि मामले में पारदर्शिता हो और घटना की पीछे की वजह सामने आए.
डिप्टी रेंजर समेत 3 लोगों पर फायरिंग करने के बाद आरोपी गुड्डा लोधी मौके से फरार हो गया. इसके बाद आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला. पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि फायरिंग करने के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
प्रभारी नायब तहसीलदार बनाए जाने के साथ ही राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया कि जिन पर विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण और दंडादेश पेंडिंग है, उन राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार का प्रभार नहीं मिलेगा.
कुंवरलाल रजक जल संसाधन विभाग में चौकीदार के पद पर थे. साल 2025 में 30 सितंबर को वे रिटायर हो गए थे. उनका करीब 8 लाख रुपये एरियस का भुगतान होना था. लेकिन उसके लिए उनके विभाग का कार्यपालन यंत्री अहमद सिद्दीकी घूस मांग रहा था.
बुरहानपुर में एक टीचर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के लिए अंग्रेजी के पेपर को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा लिया. हीं जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया.
जेईई मेन(JEE Main) 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है.
वहीं इस पूरे मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनीता सिंगारे ने कार्रवाई की बात कही है. सिंगारे ने कहा कि तत्काल प्रभाव से बीएमओ को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. जबकि मामले में नसबंदी शिविर प्रभारी समेत 4 लोगों को शो काज नोटिस जारी किया गया है.
अय्यर ने पवन खेड़ा को पीटने तक की बात कह दी. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं. लेकिन अगर मुझसे कहा जाएगा तो मैं खुशी-खुशी पार्टी को छोड़ दूंगा. मुझे लगता है कि पवन खेड़ा मुझे पार्टी से निकालने वाले हैं. लेकिन अगर मुझे वे पार्टी से निकालते हैं तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा और बाहर निकलकर उनकी पिटाई कर दूंगा.