पिछले कई सालों से लोग यहां ट्रैफिक की समस्या से परेशान हैं. ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए लोग लंबे समय से फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे थे.
मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया है. डीएफओ पर मंत्रालय के अधिकारियों से गाली-गलौज करने का आरोप है.
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा. इस दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी.
लाहौर में 5 घंटों तक चली बैठक में 15 फरवरी के मैच को लेकर फैसला नहीं लिया गया है. लेकिन आईसीसी ने मैच को लेकर पाकिस्तान को 24 घंटे का वक्त दिया है. सूत्रों की मानें तो किसी भी समय मैच को लेकर फैसला लिया जा सकता है.
बताया जा रहा है कि मामले में साइडर फ्रॉड की आशंका है. सदाशिव यादव ने इसको लेकर साइबर पुलिस से भी शिकायत की है. जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.
बालाघाट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मीटिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नक्सल खत्म होन के बाद अगली कैबिनेट बालाघाट में होगी.
परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही प्रश्नपत्रों के बंडल थानों से निकाले जाएंगे. परीक्षा के दौरान पूरी सख्ती वैसी ही बरती जाएगी, जैसे कि बोर्ड परीक्षा में बरती जाती है. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने तक केंद्राध्यक्षों की निगरानी में ही पेपर रहेंगे. छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.
पूरा मामला दिल्ली के पश्चिम विहार के पास पीरागढ़ी क्षेत्र का है. यहां दोपहर करीब साढ़े 3 बजे फ्लाईओवर पर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में 3 शव मिलने से हड़कंप मच गया.
सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'आप देख सकते हैं कि किस तरह की तानाशाही है. मृतक के परिजन 6 थानों में घूमे हैं, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है. कोई भी एफआईआर नहीं दर्ज की गई है. आज हम श्रद्धांजलि देने आए हैं तो इतनी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है.'
प्रियंक कानूनगो ने कहा, 'हमारे पास पिछले कई महीनों से ये विषय जांच के अधीन है कि अरेरा कॉलोनी में मंदिर के पास में शराब की दुकान संचालित की जा रही है. ये विषय और भी ज्यादा गंभीर इसलिए हो जाता है कि यहां भगवान से ही भगवान के होने का सबूत मांगा जा रहा है.'